मेयर-उपमेयर ने किया नाली निर्माण का निरीक्षण
आदित्यपुर : नगर निगम के मेयर विनोद श्रीवास्तव ने उपमेयर अमित सिंह व अभियंता कौशलेश कुमार के साथ आदित्यपुर दो में मुख्य सड़क के किनारे नाली निर्माण कार्य का निरीक्षण किया. इस दौरान संवेदक के कर्मचारी को आवश्यक निर्देश दिये गये. इस संबंध में नगर पर्षद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह द्वारा शिकायत की […]
आदित्यपुर : नगर निगम के मेयर विनोद श्रीवास्तव ने उपमेयर अमित सिंह व अभियंता कौशलेश कुमार के साथ आदित्यपुर दो में मुख्य सड़क के किनारे नाली निर्माण कार्य का निरीक्षण किया. इस दौरान संवेदक के कर्मचारी को आवश्यक निर्देश दिये गये. इस संबंध में नगर पर्षद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह द्वारा शिकायत की गयी थी. मुख्य पथ के किनारे पथ संख्या 16 से जो नाली का निर्माण करवाया जा रहा है वह पूर्व में आवास बोर्ड द्वारा बनवायी गयी नाली के निचले सतह से ऊपर है. इससे घरों से निकलने वाली नालियां जाम रहेंगी. यहां 1.77 करोड़ रुपये की लागत से पथ संख्या चार से 28 तक वर्तमान सड़क के ऊपर 8 इंच मोटी पीसीसी सडक व 2 गुणा 3 आरसीसी नाली का निर्माण होना है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए