परसुडीह : बंद घर से 2.30 लाख की चोरी

जमशेदपुर : परसुडीह थानांतर्गत यशोदानगर रेलवे क्रासिंग के पास रहने वाले मनोज कुमार के घर का ताला तोड़ कर दो हजार रुपये नकद समेत 2.30 लाख रुपये के जेवरात की चोरी हो गयी. भुक्तभोगी मनोज के बयान पर परसुडीह थाना में अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कराया गया है. दर्ज मामले के मुताबिक […]
जमशेदपुर : परसुडीह थानांतर्गत यशोदानगर रेलवे क्रासिंग के पास रहने वाले मनोज कुमार के घर का ताला तोड़ कर दो हजार रुपये नकद समेत 2.30 लाख रुपये के जेवरात की चोरी हो गयी. भुक्तभोगी मनोज के बयान पर परसुडीह थाना में अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कराया गया है. दर्ज मामले के मुताबिक 27 मई की सुबह मनोज कुमार घर में ताला बंद कर गम्हरिया ड्यूटी पर चले गये.
रात 11 बजे ड्यूटी से लौटने पर कुछ दूर रहने वाले बड़े भाई के घर चले गये. रात में भोजन करने के बाद भाई के घर में सो गये. दूसरे दिन (28 मई) सुबह वहीं से ड्यूटी पर चले गये.
इस बीच मनोज का किरायेदार विनोद प्रसाद ने फोन पर सूचना दी कि घर का ताला टूटा हुआ है. मनोज कुमार घर पहुंचे. छानबीन में पाया कि चोर अलमीरा का लॉक तोड़कर नकद दो हजार रुपये समेत एक मंगलसूत्र, चेन, गले का हार, कान का झुमका और चुक्का चोरी कर ले गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




