जमशेदपुर : शर्मिंदगी की स्थिति है: राय

जमशेदपुर : टाटा-रांची हाइवे रोड को बनाने को लेकर मैंने व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने विपक्ष में रहते हुए एनएचएआइ का रांची स्थित दफ्तर का घेराव किया था. वहां हंगामा व तोड़फोड़ भी हो गयी थी. लेकिन आज सरकार में रह कर भी हम लोग नहीं बनवा पाये, यह हमारे लिए शर्मिंदगी की स्थिति है. […]
जमशेदपुर : टाटा-रांची हाइवे रोड को बनाने को लेकर मैंने व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने विपक्ष में रहते हुए एनएचएआइ का रांची स्थित दफ्तर का घेराव किया था. वहां हंगामा व तोड़फोड़ भी हो गयी थी. लेकिन आज सरकार में रह कर भी हम लोग नहीं बनवा पाये, यह हमारे लिए शर्मिंदगी की स्थिति है. ये बातें मंत्री सरयू राय ने कहीं. श्री राय बिष्टुपुर स्थित अपने आवास पर पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे. श्री राय ने कहा कि रामगढ़ में भूख से मौत के आरोप लग रहे हैं, उसकी जांच का आदेश उपायुक्त को दिया है. संभवतः कल तक यह रिपोर्ट उन्हें मिल जाये. उसके बाद ही आगे की कार्रवाई संभव है. वैसे यह सीधे तौर लापरवाही का मामला है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




