मतदान से 48 घंटे पहले प्रचार सामग्री हटा ले

Updated at : 29 Jun 2018 5:11 AM (IST)
विज्ञापन
मतदान से 48 घंटे पहले प्रचार सामग्री हटा ले

जमशेदपुर : राजखरसावां की नाबालिग पहले तो दुष्कर्म का शिकार हुआ और अब पुलिस की जांच प्रक्रिया से उसे परेशान कर रही है. गुरुवार की सुबह बच्ची को पुलिस एमजीएम अस्पताल में मेडिकल चेकअप के लिए ले गयी. वहां दस्तावेज की जब डॉक्टरों ने जांच की तो पाया कि सदर अस्पताल के नाम से पेपर […]

विज्ञापन
जमशेदपुर : राजखरसावां की नाबालिग पहले तो दुष्कर्म का शिकार हुआ और अब पुलिस की जांच प्रक्रिया से उसे परेशान कर रही है. गुरुवार की सुबह बच्ची को पुलिस एमजीएम अस्पताल में मेडिकल चेकअप के लिए ले गयी.
वहां दस्तावेज की जब डॉक्टरों ने जांच की तो पाया कि सदर अस्पताल के नाम से पेपर बना है. इसके बाद दोबारा पुलिस नाबालिग को अपने साथ सिविल सर्जन कार्यालय ले गयी, जहां सिविल सर्जन से अनुमति लेने के बाद नाबालिग का दोपहर तीन बजे के बाद एमजीएम में मेडिकल चेकअप हुआ. तीन सदस्यीय डॉक्टरों की टीम ने नाबालिग का दो घंटे तक चेकअप किया.
मेडिकल जांच के बाद नाबालिग को पुलिस थाना ले गयी. मेडिकल जांच की रिपोर्ट एक दो दिनों में पुलिस को मिल जायेगी. इसके अलावा पुलिस नाबालिग का शुक्रवार को कोर्ट में धारा 164 के तहत बयान करायेगी. मालूम हो कि नाबालिग के बयान पर सिदगोड़ा थाना में बिरसानगर हरि मंदिर के संजय कालिंदी के खिलाफ दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज किया गया है. पुलिस पूर्व से बारीडीह की एक युवती से दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोप में जेल में बंद संजय कालिंदी को नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में रिमांड करायेगी. इस मामले के आइओ एमपी यादव हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola