पिकनिक के मौसम में बस वाले मांगें मोर, किराया 500 से 2,000 रुपये तक बढ़ा

Updated at : 29 Nov 2017 10:04 AM (IST)
विज्ञापन
पिकनिक के मौसम में बस वाले मांगें मोर, किराया 500 से 2,000 रुपये तक बढ़ा

जमशेदपुर : क्रिसमस और नये साल की छुट्टियों का दिन आ रहा है. इसे पिकनिक का मौसम माना जाता है.क्रिसमस के पहले से लेकर जनवरी और कईलोग फरवरी में भी पिकनिक का आनंद लेते हैं.प्रकृति की गोद में बसी सुरम्य वादियां ऐसे लोगों की पहली पसंद होतेहैं.दिक्कततब होती है, जब उनके पसंसीदा स्थल तक जाने […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : क्रिसमस और नये साल की छुट्टियों का दिन आ रहा है. इसे पिकनिक का मौसम माना जाता है.क्रिसमस के पहले से लेकर जनवरी और कईलोग फरवरी में भी पिकनिक का आनंद लेते हैं.प्रकृति की गोद में बसी सुरम्य वादियां ऐसे लोगों की पहली पसंद होतेहैं.दिक्कततब होती है, जब उनके पसंसीदा स्थल तक जाने के लिए वाहन उपलब्ध नहीं होते. ऐसी स्थिति मेंलोग और समूह टूरिस्ट एजेंसियों से बस बुक करते हैं और निकल पड़ते हैं सैर के लिए. ऐसे लोगों को इस बार जोरदार झटका लगा है. बस मालिकों ने बसों का किराया 500 रुपये से 2,000 रुपये तक बढ़ा दिया है.

RANCHI : 3% की दर से आबादी, 10% बढ़ रही गाड़ियां, रोड पर नौ लाख वाहन, पार्किंग की व्यवस्था सिर्फ 2000 वाहनों के लिए

डीजल और टैक्स में वृद्धि का हवाला देते हुए बस संचालकों ने किरायेमें वृद्धि की है. मिनी बस एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्रमोहन प्रसाद कहते हैं कि हाल के दिनों में डीजल, टैक्स, परमिट, फिटनेस, इंश्योरेंस एवं वाहनों के पार्ट्स के दाम में इजाफा हुआ है. यही वजह है कि किराया बढ़ाना पड़ रहा है. हालांकि, उन्होंने दावा किया कि अब भी उनका किराया अन्य बस एसोसिएशन से कम है.

Jharkhand : नक्सली संगठनों में गैंगवार, JJMP के प्रदीप महतो को TSPC ने मौत के घाट उतारा, संगठन से गद्दारी का लिया बदला

छोटी दूरी के लिएपिकनिक पर जाने वालों को 500 रुपये, तोलंबी दूरी के लिए 2,000रुपये तक अतिरिक्त खर्च करने पड़ सकते हैं. दरअसल, साल के अंतिम दिनोंमें और 1 जनवरी (नये साल)को बसों की डिमांड अधिक होती है. इसलिए दिसंबर में रविवार को शहर में मिनी बसें कम चलेंगी. ज्यादातर बसें पिकनिक के लिए बुकहो चुकी हैं. सिटी बसें और ऑटो पर ही शहर के लोगों को आश्रित रहना होगा.

जमशेदपुर के बस मालिकों द्वारा बस भाड़ा में की गयी वृद्धि का ब्योरा
स्थानदूरीपहले का किरायानया किराया
थीम पार्क टेल्को10 किलोमीटर2,000 रुपये2,500 रुपये
डिमना लेक14 किलोमीटर2,500 रुपये2,700 रुपये
सीतारामपुर डैम20 किलोमीटर2,500 रुपये3,000 रुपये
नरवा30 किलोमीटर3,000 रुपये3,500 रुपये
जोयदा मंदिर38 किलोमीटर3,200 रुपये3,700 रुपये
चांडिल डैम42 किलोमीटर4,500 रुपये5,000 रुपये
बुरूडीह डैम घाटशिला51 किलोमीटर5,500 रुपये6,000 रुपये
मुकुट मणिपुर95 किलोमीटर9,000 रुपये10,000 रुपये
अयोध्या हिल (बंगाल)110 किलोमीटर7,000 रुपये8,000 रुपये
दशम फॉल125 किलोमीटर8,000 रुपये9,000 रुपये
हुंडरू फॉल152 किलोमीटर10,000 रुपये11,000 रुपये
रजरप्पा मंदिर210 किलोमीटर11,000 रुपये13,000 रुपये
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola