जमशेदपुर के गैंगस्टर अखिलेश सिंह की संपत्ति जब्त करेगी पुलिस, रडार पर हैं डुप्लेक्स और 6 प्लॉट

जमशेदपुर : जेल में बंद अखिलेश सिंह की जबलपुर में लगभग 40 लाख का डुप्लेक्स अौर करोड़ों रुपये मूल्य के छह प्लॉट का विस्तृत जानकारी जुटाने के बाद जमशेदपुर पुलिस ने जबलपुर पुलिस को इसकी निगरानी की जिम्मेवारी सौंप दी है. अखिलेश के जिस संपत्ति का पुलिस ने पता लगाया है, उसे जब्त करने के […]
जमशेदपुर : जेल में बंद अखिलेश सिंह की जबलपुर में लगभग 40 लाख का डुप्लेक्स अौर करोड़ों रुपये मूल्य के छह प्लॉट का विस्तृत जानकारी जुटाने के बाद जमशेदपुर पुलिस ने जबलपुर पुलिस को इसकी निगरानी की जिम्मेवारी सौंप दी है. अखिलेश के जिस संपत्ति का पुलिस ने पता लगाया है, उसे जब्त करने के लिए पुलिस प्रवर्तन निदेशालय (इडी) के माध्यम से प्रक्रिया शुरू की है.
गैंगस्टर अखिलेश सिंह के घर की कुर्की
इस दौरान पता लगायी गयी संपत्ति जबलपुर पुलिस की निगरानी में रहेगी. 40 लाख रुपये मूल्य का डुप्लेक्स जबलपुर के के राजुल हाउसिंग में है, जिसका नंबर सी- 66 है. इसके अतिरिक्त लगभग एक हजार स्कवॉयर फीट का लगभग छह प्लॉट का पता चला है, जिसकी कीमत लाखों-करोड़ों में हैं. ये सभी संपत्ति संजय सिंह एवं अन्नू सिंह के नाम से खरीदी गयी है, लेकिन संपत्ति खरीदने के दस्तावेज में अखिलेश सिंह एवं उसकी पत्नी गरिमा सिंह की तसवीर तथा हस्ताक्षर है.
पुलिस अधिकारी का बेटा अखिलेश सिंह ट्रांसपोर्टर से कैसे बन गया जमशेदपुर का सबसे बड़ा गैंगस्टर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




