31.9 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

गांधी जयंती : खादी के कपड़ों पर 30 फीसदी तक की छूट

जमशेदपुर: महात्मा गांधी का जन्मदिन बिष्टुपुर स्थित राज्य खादी बोर्ड के शो रूम में धूमधाम के साथ मनाया गया. मौके पर उपायुक्त अमित कुमार, बोर्ड के सदस्य कुलवंत सिंह बंटी मौजूद थे. खादी बोर्ड के सदस्य कुलवंत सिंह बंटी ने बताया कि गांधी जयंती के मौके पर खादी के कपड़ों पर 25 फीसदी छूट दी […]

जमशेदपुर: महात्मा गांधी का जन्मदिन बिष्टुपुर स्थित राज्य खादी बोर्ड के शो रूम में धूमधाम के साथ मनाया गया. मौके पर उपायुक्त अमित कुमार, बोर्ड के सदस्य कुलवंत सिंह बंटी मौजूद थे. खादी बोर्ड के सदस्य कुलवंत सिंह बंटी ने बताया कि गांधी जयंती के मौके पर खादी के कपड़ों पर 25 फीसदी छूट दी जा रही है. जबकि रेडीमेड कपड़ों पर 30 फीसदी तक छूट दी जा रही है.

कार्यक्रम के दौरान गायिका श्रद्धा दास ने अपने गीत के जरिये बापू को श्रद्धांजलि अर्पित की. मौके पर राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कल्याणी शरण, राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष गुरदेव सिंह राजा, 20 सूत्री क्रियांवयन समिति के सदस्य संजीव सिंह, मुख्यमंत्री के विधायक प्रतिनिधि पवन अग्रवाल, चंद्रशेखर मिश्रा, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विजय खां, राहुल गोस्वामी, अवतार सिंह, अपर्णा गुहा, झामुमो नेता महावीर मुर्मू, भाजपा नेता अनिल मोदी, सुनील सिंह समेत अन्य लोग मौजूद थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें