मैदान में खड़े दो वाहनों में तोड़फोड़

Published at :08 Aug 2017 10:12 AM (IST)
विज्ञापन
मैदान में खड़े दो वाहनों में तोड़फोड़

जमशेदपुर. जेम्को आजादबस्ती गुरुद्वारा के सामने मैदान में खड़े दो वाहनों में बीती रात दो बजे तोड़फोड़ की गयी. अज्ञात युवकों ने एक टेंपो और टाटा मैजिक को निशाना बनाया. सोमवार सुबह टेंपो चालक सोनू कुमार और टाटा मैजिक के मालिक अवध बिहारी चौधरी को इसकी जानकारी हुई. दोनों ने घटना की जानकारी टेल्को पुलिस […]

विज्ञापन
जमशेदपुर. जेम्को आजादबस्ती गुरुद्वारा के सामने मैदान में खड़े दो वाहनों में बीती रात दो बजे तोड़फोड़ की गयी. अज्ञात युवकों ने एक टेंपो और टाटा मैजिक को निशाना बनाया. सोमवार सुबह टेंपो चालक सोनू कुमार और टाटा मैजिक के मालिक अवध बिहारी चौधरी को इसकी जानकारी हुई. दोनों ने घटना की जानकारी टेल्को पुलिस को दी है.

जांच में पता चला कि बाइक पर सवार होकर आये दो युवकों ने तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया. आवाज सुनकर लोग बाहर निकले तो दो युवकों को बाइक से भागते देखा.

पुलिस के अनुसार पहले भी मैदान में खड़े वाहनों में तोड़फोड़ की घटना हुई है. प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola