घर में चल रहा था शराब का खेल! तीनपहाड़ पुलिस की छापेमारी में 69 बोतल शराब जब्त, विक्रेता गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

तीनपहाड़ थाना | प्रभात खबर

साहिबगंज के तीनपहाड़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में विदेशी शराब और बीयर बरामद की है. इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस का कहना है कि अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा.

विज्ञापन

साहिबगंज से मो हसामुद्दीन की रिपोर्ट

तीनपहाड़: साहिबगंज के तीनपहाड़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में विदेशी शराब और बीयर बरामद की है. गुप्त सूचना के आधार पर बाबूपुर में की गयी छापेमारी के दौरान पुलिस ने शराब बेचने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में राजमहल जेल भेज दिया गया.

पुलिस इंस्पेक्टर राजीव रंजन ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बाबूपुर निवासी मेघनाथ नोनिया के घर से अवैध रूप से शराब की बिक्री की जा रही है. सूचना के सत्यापन के बाद तीनपहाड़ थाना प्रभारी गौरव भगत के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर उसके घर पर छापेमारी की गयी.

घर से अलग-अलग ब्रांड की शराब बरामद

छापेमारी के दौरान पुलिस ने घर से रॉयल स्टैग 180 एमएल की 7 बोतल, गॉडफादर बीयर 500 एमएल की 34 बोतल, किंगफिशर बीयर 500 एमएल की 21 बोतल और कर्ल्स एलिफेंट बीयर 500 एमएल की 7 बोतल बरामद की.

पुलिस के अनुसार बरामद शराब को अवैध रूप से बिक्री के लिए रखा गया था. मौके से शराब बेचने के आरोप में मेघनाथ नोनिया को भी गिरफ्तार कर लिया गया.

उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज

मामले में तीनपहाड़ थाना प्रभारी के बयान पर थाना कांड संख्या 45/2026 दर्ज किया गया है. आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 274, 275, 292, 3(5) तथा 47(ए) उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

पुलिस ने प्राथमिकी अभियुक्त मेघनाथ नोनिया को विधिवत गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक हिरासत में राजमहल जेल भेज दिया. पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप है.

पुलिस टीम ने की कार्रवाई

छापेमारी की कार्रवाई तीनपहाड़ थाना प्रभारी गौरव भगत के नेतृत्व में की गयी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा.


विज्ञापन
वैभव विक्रम

लेखक के बारे में

By वैभव विक्रम

वैभव विक्रम डिजिटल पत्रकार हैं. बीते 5 सालों से झारखंड की सामाचार, खेल, लाइफस्टाइल, एजुकेशन, धर्म में रुचि है और इसी विषय पर अपने विचार प्रकट करना पसंद है. वर्तमान में प्रभात खबर के झारखंड डेस्क के रांची एडिशन के जिलों की खबरों को कवर कर रहे हैं. इससे पहले वह साल 2023-24 में प्रभात खबर के खेल डेस्क की खबरें लिखा करते थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola