बरकट्ठा में जंगली हाथियों का कहर: खेत देखने गये किसान को कुचला, मौत
फोटो कैप्शन 21 बरकट्ठा 1 में - हाथी के हमले में मारा गया चिंतामणि साव का शव. | Prabhat Khabar Network
बरकट्ठा में जंगली हाथियों के हमले से एक और किसान की मौत। पिछले 18 दिनों में हाथियों के हमले की यह तीसरी घटना है, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
बरकट्ठा: प्रखंड क्षेत्र के ग्राम बरकंनगांगों जंगल में हाथियों के झुंड ने एक किसान को कुचलकर मार डाला. बरकट्ठा में पिछले 18 दिनों के अंदर हाथी ने अब तक तीन लोगों को मार डाला, जबकि एक व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल कर दिया. बरकंनगांगों में हुई घटना के बाद पूरे इलाके में भय और दहशत का माहौल है.
मृतक की पहचान ग्राम बरकंनगांगों निवासी चिंतामणि साव 60 वर्ष पिता स्व भीखन साव के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार चिंतामणि साव सोमवार 20 जुलाई की शाम अपने घर से खेत देखने के लिए निकले थे. जब वह रात तक घर वापस नहीं लौटे, तो परिजनों और ग्रामीणों ने उनकी चिंता करते हुए खोजबीन शुरू की, लेकिन उस दौरान उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया.
दूसरे दिन मंगलवार की सुबह जब ग्रामीण बरकंनगांगों जंगल के समीप पहुंचे, तो वहां चिंतामणि साव का शव पड़ा मिला. घटनास्थल के हालात को देखकर यह अंदेशा जताया जा रहा है कि जंगली हाथियों के आक्रामक झुंड ने उन्हें घेरकर कुचल डाला होगा, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. इस हृदयविदारक घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और वन विभाग के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लेते हुए मामले की पूरी जानकारी जुटाई.
ग्रामीणों मे गुसा-स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से इस क्षेत्र में हाथियों का एक झुंड लगातार आसपास के इलाकों में विचरण कर रहा है, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है और लोगों के मन में लगातार डर बना हुआ है.
घटना के बाद आक्रोशित व भयभीत ग्रामीणों ने वन विभाग से पुरजोर मांग की है कि हाथियों के इस झुंड को तुरंत आबादी वाले क्षेत्रों से खदेड़कर किसी सुरक्षित और दूर के जंगल में भेजा जाए, साथ ही पीड़ित और प्रभावित परिवार को जल्द से जल्द उचित मुआवजा राशि प्रदान की जाये.
18 दिनों के अंदर तिसरा घटना-जानकारी हो कि प्रखंड क्षेत्र में 18 दिनों के अंदर हाथियों के झुंड ने पिछले तीन जुलाई की रात ग्राम केन्दुआ निवासी रुपलाल यादव 55 वर्ष पिता स्व ननकू यादव को मार डाला था.
जबकि ग्राम गैड़ा निवासी युगल पासवान 58 वर्ष पिता स्व होरिल पासवान गंभीर रूप से घायल कर दिया. छह जुलाई की रात प्राथमिक विद्यालय जलहिया के बरामदे में सोया ग्राम बंडासिंघा निवासी मुकेश कुमार गोस्वामी 24 वर्ष पिता स्व काली गोस्वामी को मार डाला था.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए