पेटो में विश्वकर्मा पूजा को लेकर बैठक, सादगी से आयोजन और श्रद्धांजलि सभा का फैसला

Updated:
विज्ञापन

12हैज81में- बैठक में उपस्थित समाज के लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

चय परगना विश्वकर्मा समाज की बैठक में इस वर्ष पूजा सादगी से मनाने का निर्णय लिया गया। पूर्व मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को श्रद्धांजलि भी दी जाएगी।

विज्ञापन

चौपारण. चय परगना विश्वकर्मा समाज समिति पगार-पांडेबारा की बैठक रविवार को हुई. अध्यक्षता डोमन राणा ने की. बैठक में सर्वसम्मति से इस वर्ष विश्वकर्मा पूजा सादगी के साथ मनाने का निर्णय लिया गया.

विज्ञापन

पूजा के बाद होगी श्रद्धांजलि सभा

बैठक में झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री स्व सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया गया. समिति ने निर्णय लिया कि पूजा के बाद स्व सोनू के चित्र पर माल्यार्पण किया जायेगा. इसके बाद सार्वजनिक शोक सभा और श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जायेगी.

अंतिम चरण में पूजा की तैयारी

विश्वकर्मा पूजा को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं. कार्यक्रम में सांसद मनीष जायसवाल, विधायक मनोज यादव, बरही एसडीओ, बीडीओ, सीओ, थाना प्रभारी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है.

बैठक में चय विश्वकर्मा समाज के सचिव डोमन राणा, प्रमुख प्रतिनिधि उदय राणा, किशोर राणा, युगल राणा, वीरेंद्र राणा, वीरेंद्र कुमार राणा, प्रभु राणा, केदार राणा, जगरनाथ राणा, अवध राणा, बालेश्वर राणा, किशोर कुमार राणा, शंकर राणा, बच्चू राणा, मुकेश राणा, संजय राणा, मनोज राणा, पिंटू राणा सहित कई लोग शामिल हुए.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola