विनोबा भावे विश्वविद्यालय: योग केंद्र में पीजी व डिप्लोमा नामांकन के लिए पोर्टल खुला, 500 शुल्क निर्धारित
विनोबा भावे विश्वविद्यालय के योग केंद्र में योग PG और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के लिए नामांकन की नई तिथियों की घोषणा की गई है. शुल्क, योग्यता और अंतिम तिथि जानें.
हजारीबाग. विनोबा भावे विश्वविद्यालय के योग केंद्र में योग और नेच्यूरोलाॅजी का दो वर्षीय पीजी पाठ्यक्रम तथा एक वर्षीय योग में डिप्लोमा पाठ्यक्रम के लिए विद्यार्थियों की मांग पर नामांकन के लिए नई तिथियों की घोषणा की गई. यह जानकारी विश्वविद्यालय के योग केंद्र के निदेशक डॉ राजकुमार चौबे तथा शिक्षक अभिषेक सिंह ने दिया.
विश्वविद्यालय ने योग केंद्र को मजबूती प्रदान करने के लिए इस माह दो योग अनुदेशकों की नियुक्ति की है. नामांकन में छात्राओं की बड़ी संख्या को देखते हुए एक पुरुष तथा एक महिला अनुदेशक की नियुक्ति कुलपति के आदेश से की गई है. दोनों अनुदेशक मेधावी है. योग शिक्षकों की नियुक्ति भी प्रक्रियाधीन है.
प्रो चंद्र भूषण शर्मा के कुलपति के रूप में योगदान करने के बाद योग विभाग की आवश्यकताओं को पूरा करने की दिशा में गंभीर पहल किया जा रहा है. डॉ चौबे ने बताया कि 23 से 27 सितंबर तक नामांकन प्रपत्र ऑनलाइन समर्पित करने के लिए पोर्टल खोल दिया गया है.
मेधा सूची का प्रकाशन तीन अक्टूबर को किया जायेगा. डॉ चौबे ने बताया कि विश्वविद्यालय के चांसलर पोर्टल में 500 शुल्क के साथ दोनों पाठ्यक्रमों के लिए नामांकन प्रपत्र समर्पित किया जा सकता है. किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ऑनर्स या मेजर विषय में न्यूनतम 45 प्रतिशत अंक के साथ उत्तीर्ण तथा जनरल कोर्स में 60 प्रतिशत अंक के साथ उत्तीर्ण विद्यार्थी इस पाठ्यक्रम के लिए नामांकन कर सकते हैं.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए