पूर्वी क्षेत्र युवा महोत्सव में विभावि उपविजेता

Updated:
विज्ञापन
पूर्वी क्षेत्र युवा महोत्सव में विभावि उपविजेता

नाट्य विधा में ओवरऑल प्रथम स्थान

विज्ञापन

हज़ारीबाग. विभावि हजारीबाग एआइयू पूर्वी क्षेत्र यूनिफेस्ट अंतर विश्वविद्यालय युवा महोत्सव 2025-26 में द्वितीय उपविजेता बना. विवि दल के प्रबंधक डॉ जॉनी रुफिना तिर्की एवं अर्चना रीना धाम ने बताया कि ओडिसा के बालासोर स्थित फकीर मोहन विवि की मेजबानी में 39वां पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय युवा महोत्सव का आयोजन 29 से 31 जनवरी को हुआ. जिसमें विभावि की टीम ने नाट्य विधा में ओवरऑल प्रथम, साहित्यिक विधा में ओवरऑल तृतीय के साथ-साथ वेस्टर्न वोकल सोलो, एकांकी एवं हिंदी वाद-विवाद में प्रथम स्थान दर्ज किया. इसी प्रकार वेस्टर्न ग्रुप सॉन्ग, भाषण (हिंदी) तथा रंगोली में विभावि ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया. क्रिएटिव कोरियोग्राफी, स्किट तथा माइम में विभावि की टीम तीसरे स्थान पर रही. विभावि के प्रतिभागियों ने सांस्कृतिक शोभायात्रा, वेस्टर्न इंस्ट्रूमेंटल, जनजातीय लोक नृत्य, भाषण (अंग्रेजी), मिमिक्री तथा चित्रांकन प्रतियोगिता में चौथा स्थान प्राप्त किया. जबकि प्रश्नोत्तरी, फोल्क आरकेस्ट्रा और पोस्टर मेकिंग में पंचम स्थान मिला. टीम में कुल 60 सदस्य थे. इनमें विभावि के स्नातकोत्तर विभागों के अलावे यूसेट, केबी महिला कॉलेज, संत कोलंबा कॉलेज, अन्नदा कॉलेज, मार्खम कॉलेज, आदर्श कॉलेज राजधनवार, आरके महिला कॉलेज गिरिडीह, सरिया कॉलेज तथा स्वामी धर्मबंधु बीएड कॉलेज के प्रतिभागी शामिल थे. रविवार की सुबह विवि लौटने पर दल का स्वागत कुलपति प्रो चंद्रभूषण शर्मा एवं छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष डॉ विकास कुमार ने किया.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola