यूनिसेफ की टीम ने कस्तूरबा विद्यालय में व्यवस्था देखी

Updated:
विज्ञापन
यूनिसेफ की टीम ने कस्तूरबा विद्यालय में व्यवस्था देखी

एसएचवीआर टीम के निरीक्षण के पूर्व तैयारी का जायजा लिया

विज्ञापन

पदमा. कस्तूरबा विद्यालय पदमा राज्य स्तर पर मुख्यमंत्री स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार में फाइव स्टार रेटिंग हासिल कर प्रतियोगिता जीत चुका है. अब यह विद्यालय राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित स्वच्छता एवं हरित विद्यालय रेटिंग (एसएचवीआर प्रतियोगिता) में शामिल हो चुका है. इसे लेकर एसएचवीआर की टीम जल्द ही विद्यालय का निरीक्षण करने वाली है. नेशनल टीम के प्रस्तावित विजिट के पूर्व यूनिसेफ के गौरव कुमार, संजीत कुमार व प्रभु साव ने विद्यालय का निरीक्षण कर सभी इंडिकेटर्स की जांच की. व्यवस्थाओं को देखा. कई सुझाव दिये. विद्यालय की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए विद्यालय प्रबंधन और छात्राओं को बधाई दी. इस दौरान विद्यालय परिसर की औषधि वाटिका में गौरव कुमार ने इंसुलिन पौधा, संजीत कुमार ने कपूर पौधा और प्रभु साव ने रुद्राक्ष का पौधा लगाया. बाल संसद की प्रधानमंत्री सुरुचि कुमारी ने गौरव कुमार को औषधीय बालतरु भेंट की. वहीं वार्डन मेनका महतो ने अतिथियों को विद्यालय पत्रिका प्रदान की. कहा कि नेशनल टीम के निरीक्षण के पूर्व विद्यालय निरीक्षकों के द्वारा मिला सुझाव प्रेरणादायी रहा.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola