150 उपभोक्ताओं के बिजली बिल माफ
Updated at : 30 Sep 2024 6:42 PM (IST)
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ऊर्जा खुशहाली योजना के तहत बिजली उपभोक्ताओं के बीच बिजली बिल माफी योजना के तहत दर्जनों लाभुकों का बिजली बिल माफ किया गया.
विज्ञापन
कटकमसांडी.
मुख्यमंत्री ऊर्जा खुशहाली योजना के तहत बिजली उपभोक्ताओं के बीच बिजली बिल माफी योजना के तहत दर्जनों लाभुकों का बिजली बिल माफ किया गया. सोमवार को 150 से अधिक बिजली उपभोगताओं को कटकमसांडी विधुत आपूर्ति प्रमंडल के एई सह एसडीओ कृष्णदेव प्रजापति, जेई कृष्णा बालमुचू के निर्देश पर बिजली बिल माफी प्रमाण पत्र बांटे गये. लाभुकों के बीच प्रमाण पत्र का वितरण लाइनमैन मुमताज शाह आलम उर्फ मिस्टर ने किया. एई सह एसडीओ ने कहा कि सरकार की इस योजना के अंतर्गत 200 यूनिट तक बिजली का उपयोग करने वाले उपभोगताओं का अगस्त 2024 तक एरियर सहित सभी बिल माफ किया गया. मौके पर अशोक महतो, दिनेश पासवान, दीपक दास, बढ़न प्रसाद सहित उपभोक्ता बीरेंद्र कुमार, रघुनंदन सिंह, अरविंद यादव, सूदीन अंसारी समेत दर्जनों लाभुक उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




