कार्मल चौक पर मोबाइल छीनकर भाग रहे दो आरोपी पकड़े गये, लोगों ने की धुनाई

Updated:
विज्ञापन

मोबाइल छिनतई करते आरोपी पकड़ाए | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हजारीबाग के कार्मल चौक पर मोबाइल छीनने की घटना सामने आई है. बाइक सवार दो आरोपी एक राहगीर से मोबाइल छीनकर भाग रहे थे, तभी स्थानीय लोगों ने उन्हें धर दबोचा. इसके बाद दोनों की जमकर धुनाई कर पुलिस के हवाले कर दिया गया.

विज्ञापन

हजारीबाग. शहर के कार्मल चौक के पास एक राहगीर से मोबाइल छीनकर भाग रहे बाइक सवार दो आरोपियों को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया. इसके बाद दोनों की धुनाई कर उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया. पकड़े गये आरोपियों में कुम्हारटोली मोहल्ला निवासी राजू राम और रोहित राम शामिल हैं. सदर पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है.

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, दोनों आरोपी बाइक से कार्मल चौक के पास पहुंचे और एक राहगीर से मोबाइल छीनकर भागने लगे. भुक्तभोगी के शोर मचाने पर चौक के निवासियों ने दोनों को भागने के दौरान पकड़ लिया. देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ जमा हो गयी. लोगों ने नजदीकी थाने को सूचना दी कि मोबाइल छीनते हुए दो लोगों को पकड़ा गया है. पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों आरोपियों को थाने ले गयी.

सदर पुलिस के अनुसार, पकड़े गये दोनों आरोपी कुछ दिन पूर्व जेल से छूटे थे. पुलिस का कहना है कि जेल से बाहर आने के बाद दोनों फिर मोबाइल छीनने की घटना में शामिल हो गये. पुलिस ने दोनों के नशे का आदी होने की भी जानकारी दी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola