अन्नदा कॉलेज में हिंदी दिवस समारोह, विद्यार्थियों ने रखे विचार
अन्नदा कॉलेज में हिंदी पखवाड़ा के तहत हिंदी दिवस समारोह का आयोजन किया गया. प्राचार्य डॉ. नीलमणि मुखर्जी की अध्यक्षता में छात्र-छात्राओं ने हिंदी के महत्व पर अपने विचार रखे. कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया गया.
हजारीबाग. अन्नदा कॉलेज के हिंदी विभाग में शनिवार को हिंदी पखवाड़ा के तहत हिंदी दिवस समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. नीलमणि मुखर्जी ने की. मंच संचालन सेमेस्टर आठ की छात्रा अनिता कुमारी ने किया, जबकि विभाग की शिक्षिका डॉ. रत्ना चटर्जी ने अतिथियों का स्वागत किया.
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने अपने विचार रखे. इतिहास विभाग के अध्यक्ष डॉ. बंशीधर ने विशिष्ट वक्ता के रूप में हिंदी के महत्व पर विचार रखे. कार्यक्रम के एक दिन पूर्व छात्र-छात्राओं के बीच निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गयी थी. इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्राचार्य डॉ. नीलमणि मुखर्जी ने प्रमाण पत्र दिया. उन्होंने सभी को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं दीं.
हिंदी विभाग के शिक्षक डॉ. ठाकुर प्रसाद ने धन्यवाद ज्ञापन किया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए