राज्य के अधिकारों की रक्षा को लेकर झामुमो का धरना
विष्णुगढ़ प्रखंड मुख्यालय में धरना पर बैठे झामुमो नेता व कार्यकर्ता | Prabhat Khabar Network
झारखंड मुक्ति मोर्चा ने विष्णुगढ़ में एमएमडीआर विधेयक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पार्टी का कहना है कि यह विधेयक राज्य के खनिज अधिकारों को सीमित करता है. इस धरने में पार्टी के कई प्रमुख नेता शामिल हुए.
विष्णुगढ़. झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड कमेटी, विष्णुगढ़ की ओर से शनिवार को प्रखंड मुख्यालय के समक्ष धरना दिया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष कपिलदेव चौधरी ने की. मंच संचालन जिला मीडिया प्रभारी महताब हुसैन ने किया. झामुमो कार्यालय से रैली निकाली गयी, जो हॉस्पिटल चौक होते हुए प्रखंड मुख्यालय पहुंची.
केंद्रीय समिति सदस्य सह युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष गौरव पटेल ने कहा कि एमएमडीआर विधेयक को लेकर झारखंड के हितों और राज्य के अधिकारों को लेकर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं. उन्होंने कहा कि विधेयक में राज्यों के खनिज अधिकारों एवं खनिज-युक्त भूमि पर कर और सेस लगाने की शक्तियों पर प्रतिबंध का प्रावधान है.
मौके पर कपिलदेव चौधरी, संजय प्रजापति, टेकोचंद महतो, महताब हुसैन, किशोरी महतो, बाबूचंद मांझी, यशोदा देवी, सुनील सिंह, शिबू सोरेन, संतोष पटेल, अजय मंडल, अनुराग, रकीब अंसारी, महादेव मुर्मू और रोहित रविदास मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए