शिक्षक पर रसोइया-संयोजिका को हटाने की धमकी का आरोप, चौपारण बीआरसी का घेराव

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते महेंद्र राम पासवान | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

चौपारण में शिक्षकों द्वारा रसोइया-संयोजिका को हटाने की धमकी के विरोध में बीआरसी भवन का घेराव किया गया. 13 सूत्री मांगों को लेकर संघ ने आंदोलन की चेतावनी दी है.

विज्ञापन

चौपारण. एक कार्यक्रम के दौरान शिक्षक द्वारा रसोइया-संयोजिका को हटाने की धमकी देने और 13 सूत्री मांगों को लेकर झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोइया संयोजिका अध्यक्ष संघ के तत्वावधान में शनिवार को बीआरसी भवन का घेराव किया गया. विभिन्न विद्यालयों की रसोइया और संयोजिका चतरा मोड़ से जीटी रोड होते हुए केंदुआ मोड़ पहुंचीं. इसके बाद वहां से ब्लॉक स्थित बीआरसी भवन पहुंचकर घेराव किया.

विज्ञापन

संघ के प्रदेश अध्यक्ष अजीत प्रजापति ने कहा कि बीइइओ को रसोइया और संयोजिका की समस्याओं का समाधान अपने स्तर पर करना चाहिए. उन्होंने कहा कि स्कूलों में शिक्षक बच्चों को पढ़ाने के बजाय मध्याह्न भोजन में लगे रहते हैं, जबकि भोजन की जिम्मेदारी रसोइया और संयोजिका की है.

अनिता केसरी ने कहा कि शिक्षकों को मध्याह्न भोजन में हस्तक्षेप बंद कर बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए. महेंद्र राम पासवान ने मांग की कि मध्याह्न भोजन से संबंधित सरकार द्वारा जारी आदेश की प्रतिलिपि प्रखंड अध्यक्ष को भेजी जानी चाहिए.

संघ ने ज्ञापन में चेतावनी दी है कि मांगों पर कार्रवाई नहीं होने पर धरना-प्रदर्शन और हड़ताल की जायेगी. घेराव कार्यक्रम में बबीता देवी, पूनम राणा, किरण देवी, चिंता देवी, ललित देवी, मालती देवी, अनिता देवी, सरिता देवी, मुन्नी देवी, गीता देवी, रेणु देवी, साबित देवी, उषा देवी, गौरा देवी, आमना खातून, शहजादी खातून और पुनिया देवी शामिल थीं.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola