हजारीबाग के बरकट्ठा में सड़क किनारे गड्ढे में उतरी ट्रेलर, बड़ा हादसा टला

Updated:
विज्ञापन
ओके....सड़क किनारे गड्ढे में उतरी ट्रेलर, बड़ा हादसा टला

बरकट्ठा में नशे में धुत चालक के कारण ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में उतरा। गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया और कोई जनहानि नहीं हुई।

विज्ञापन

बरकट्ठा: बरकट्ठा प्रखंड मुख्यालय के समीप परबत्ता में सोमवार की दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा टल गया. बगोदर की ओर से तेज गति से आ रही ट्रेलर (यूपी53इटी-6055) अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे गड्ढे में उतर गयी और पलटने से बच गयी.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेलर का चालक नशे में धुत था, जिसके कारण वह वाहन पर से अपना नियंत्रण खो बैठा. गनीमत रही कि इस घटना में कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ. हादसे के तुरंत बाद चालक मौके पर ही ट्रेलर को छोड़कर फरार हो गया.


विज्ञापन
Reyej

लेखक के बारे में

By Reyej

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola