स्कूलों में विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति होगी : डीईओ

जिले के सभी 1800 से अधिक सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति होगी. इसमें सीआरपी-बीआरपी जवाबदेह होंगे.
हजारीबाग. जिले के सभी 1800 से अधिक सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति होगी. इसमें सीआरपी-बीआरपी जवाबदेह होंगे. उक्त बातें जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रवीण रंजन ने कही. मौके पर जिला शिक्षा अधीक्षक आकाश कुमार मौजूद थे. झील रोड स्थित सरकारी बीएड कॉलेज में शनिवार को जिला स्तर पर शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक हुई. घंटे तक चले इस बैठक में 110 से अधिक सीआरपी बीआरपी मौजूद थे. इसमें शिक्षा से जुड़े स्कूलों में अलग-अलग 13 से अधिक बिंदुओं पर चर्चा हुई है. जिसमें विद्यार्थियों की उपस्थिति से लेकर, पेयजल, स्वच्छता, साफ-सफाई, मध्यान भोजन, समग्र शिक्षा अभियान से जुड़ी तमाम गतिविधि, ई-विद्या वाहिनी, डहर एप, निपुण भारत कार्यक्रम, सीएम स्कॉलरशिप सहित अन्य सभी कार्यक्रम एवं मुद्दे शामिल को शामिल किया गया. डीएसई आकाश कुमार ने कहा समग्र शिक्षा अभियान के तहत एक-एक स्कूल को सरकार की ओर से मौजूद सभी सुविधाएं समय पर मुहैया हो रही है इसके बावजूद जनवरी महीने में विद्यार्थियों की उपस्थिति 80 से घटकर 70 प्रतिशत हो गया है. उन्होंने कहा यह चिंतनीय विषय है. शिक्षक अपने-अपने पोषक क्षेत्र से एक-एक विद्यार्थियों को स्कूल से जोड़ेंगे. लगातार सीट बजाओ बच्चा बुलाओ कार्यक्रम चलेगा. इसमें तमाम बीआरपी सीआरपी अपने-अपने कार्यरत प्रखंडों में शिक्षण कार्यक्रम की मॉनिटरिंग करेंगे. बैठक में झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के एडीपीओ कौशल किशोर ने सीआरपी-बीआरपी को उनके कार्यों की जानकारी को साझा किया.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




