प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को पकड़ कर ग्रामीणों ने शादी करवा दी

Updated:
विज्ञापन
प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को पकड़ कर ग्रामीणों ने शादी करवा दी

बरकट्ठा में वेलेंटाइन डे पर प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को पकड़ कर ग्रामीणों ने द्वारा शादी करा देने का मामला सामने आया है

विज्ञापन

बरकट्ठा. बरकट्ठा में वेलेंटाइन डे पर प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को पकड़ कर ग्रामीणों ने द्वारा शादी करा देने का मामला सामने आया है. प्रखंड क्षेत्र के ग्राम मासीपीढ़ी निवासी प्रेमी युगल सोनू कुमार (पिता रामप्रसाद) एवं करिश्मा कुमारी (पिता बिनोद महतो) की सुर्यकुंड धाम में शनिवार को शादी रचा दी गयी. जानकारी हो कि 14 फरवरी वेलेंटाइन डे के अवसर सोनू कुमार और करिश्मा कुमारी मासीपीढ़ी गांव में सुनसान जगह पर मिलने पहुंचे थे. इन दोनों प्रेमियों को मिलते ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ा और बरकट्ठा पुलिस को सूचित किया. सूचना मिलने पर बरकट्ठा पुलिस ने दोनों को थाना लायी. मामले को लेकर पंसस प्रतिनिधि दिनेश प्रसाद एवं मुखिया कमल प्रसाद ने दोनों के घर वालों से बात की. जिसके पश्चात दोनों के परिजनों की सहमति से दोनों शादी के लिए तैयार हो गये. तत्पश्चात दोनों प्रेमियों को परिजनों और ग्रामीणों ने धार्मिक स्थल सुर्यकुंड धाम में शादी करवा दी. मौके पर रीतलाल प्रसाद, राजकुमार मंडल, सुरेन्द्र साव, राजकुमार यादव, दोनों पक्ष के लोग एवं सैकड़ों महिला-पुरुष उपस्थित थे. पुलवामा हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी बरकट्ठा. विजन वर्ल्ड स्कूल सक्रेज में शनिवार को पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी गयी. विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों ने एकत्रित होकर देश के वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया. कार्यक्रम की शुरुआत निदेशक प्रेम गुप्ता ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर किया. इसके पश्चात विद्यार्थियों ने दो मिनट का मौन रखा और वीर जवानों के बलिदान को याद किया. विद्यालय प्रबंधक प्रेम गुप्ता ने कहा कि पुलवामा के शहीदों का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता. ऐसे अवसर विद्यार्थियों को देशप्रेम, त्याग और राष्ट्र के प्रति कर्तव्य की प्रेरणा देते हैं.

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola