नाबालिग से दुष्कर्म मामले में मां ने एसपी को दिया आवेदन
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
किशोरी के साथ धमकी देकर दुष्कर्म करने के मामले को लेकर उसकी मां एसपी और कोर्रा थाना में आवेदन दिया है.
विज्ञापन
हजारीबाग.
किशोरी के साथ धमकी देकर दुष्कर्म करने के मामले को लेकर उसकी मां एसपी और कोर्रा थाना में आवेदन दिया है. इसमें कहा है कि 17 अगस्त की रात किसी ने दरवाजा खटखटाया. दरवाजा खोलने पर घर में तीन-चार युवक घुस गए. उस समय घर में बिजली नहीं थी. आवेदन में कहा है कि दो-तीन युवकों ने मुझे पकड़ लिया और एक युवक मेरी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया. इसके बाद सभी भागने लगे. इसी क्रम में एक युवक को पकड़ ली. शोर मचाने पर मुहल्लेवासी मेरे घर पहुंचे. घटना की सूचना कोर्रा पुलिस को दी गयी. युवक को पुलिस को सौंप दिया. कोर्रा पुलिस इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया है. घटना के दूसरे दिन तक थाना में प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी.लड़की के आधार कार्ड में 19 वर्ष :
कोर्रा थाना प्रभारी शमशेर बहादुर ने कहा कि लड़की को नाबालिग बताकर थाना में आवेदन दिया है. जबकि लड़की के आधार कार्ड में जन्म तिथि 2005 लिखा हुआ है. थाना प्रभारी ने यह भी कहा कि इधर कथित नाबालिग लड़की ने थाना को लिखकर दिया है कि मेरे साथ कोई गलत काम नहीं हुआ है. पकड़ा गया युवक मेरे पहचान का है. उसे मैं खुद घर बुलाई थी. इसी बीच मां पहुंच गई. हम दोनों को बातचीत करते देख मारपीट करने लगी. थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी युवक को थाना लाया गया है. कथित नाबालिग को भी थाना में रखा गया है. जांच में मामले की सत्यता पाए जाने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन