शहर और प्रखंडों में शहीद निर्मल महतो की मनायी पुण्यतिथि

Updated:
विज्ञापन

आजसू कार्यालय में शहीद निर्मल महतो की 37वीं पुण्यतिथि मनायी गयी.

विज्ञापन

चरही.

आजसू कार्यालय में शहीद निर्मल महतो की 37वीं पुण्यतिथि मनायी गयी. मुख्य अतिथि आजसू पार्टी के मांडू विधानसभा प्रभारी तिवारी महतो ने कहा कि शहीद निर्मल महतो झारखंड के सच्चे योद्धा थे. जिलाध्यक्ष परमेश्वर महतो ने कहा कि हम सभी को शहीद निर्मल महतो के विचारों पर चलना होगा. श्रद्धासुमन अर्पित करनेवालों में गोविंद महतो, बासदेव महतो, लालचंद महतो, राजेश कुमार, सुरेंद्र महतो, विकास महतो सहित अन्य लोग शामिल थे.

हजारीबाग.

शहीद निर्मल महतो पार्क में आजसू कार्यकर्ताओं व नेताओं ने निर्मल महतो की तस्वीर पर माल्यार्पण किया. मौके पर जिलाध्यक्ष परमेश्वर महतो, महिला प्रदेश सचिव संगीता बारला, महिला जिलाध्यक्ष सुहानी एक्का, अधिवक्ता, प्रमोद वर्मा, अधिवक्ता रंधीर कुमार, भैया मुरारी सिन्हा, केंद्रीय सदस्य आनंद सिंह, नगर सचिव विवेक राणा, सुरेंद्र महतो, छात्र संघ के नेता शुभम कुमार शामिल थे.

जेएलकेएम : चुरचू.

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के नेताओं ने शहीद निर्मल महतो की पुण्यतिथि मनायी. मुख्य अतिथि केंद्रीय सदस्य अभिषेक कुमार महतो ने कहा कि शहीद निर्मल महतो ने जो आवाज दी थी सवाल बनकर फिर उठूंगा, जो बन पड़े तो जवाब रखना, मेरा खून बेकार न जाय मेरे खून का हिसाब रखना जवाब देने का समय आ गया है. मौके पर संजय महतो, विनोद कुमार, अजय कुमार, रोहित कुमार समेत कई कार्यकर्ता शामिल थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola