हजारीबाग के सरमाउंट स्कूल में जन्माष्टमी की धूम, राधा-कृष्ण बने बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
कार्यक्रम में उपस्थित बच्चे | Prabhat Khabar Network
हजारीबाग के सरमाउंट पब्लिक स्कूल में श्री कृष्ण जन्माष्टमी और शिक्षक दिवस का आयोजन किया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया।
हजारीबाग: सदर प्रखंड के केसुरा स्थित सरमाउंट पब्लिक स्कूल में शनिवार को कृष्ण जन्मोत्सव एवं शिक्षक दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर विद्यालय के नन्हे-नन्हे बच्चों ने राधा-कृष्ण का रूप धारण कर मनमोहक प्रस्तुति दी. बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये.
आपके शहर में
विद्यालय के प्रबंध निदेशक ज्ञानेश्वर दयाल ने कहा कि विद्यालय के शिक्षकों की मेहनत और प्रयास से बच्चों की प्रतिभा में संस्कारयुक्त शिक्षा की झलक दिखाई देती है. उन्होंने शिक्षकों की भूमिका को बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया.
विद्यालय की निर्देशिका श्वेता प्रसाद ने कहा कि विद्यालय में हर वर्ष राधा-कृष्ण प्रतियोगिता आयोजित की जाती है और विजेता बच्चों को मेडल देकर सम्मानित किया जाता है. उन्होंने कहा कि ज्ञान, भक्ति और संस्कार विद्यालय की शिक्षा पद्धति के मूल स्तंभ हैं. विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा के साथ भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों और संस्कारों से जोड़े रखना जरूरी है, ताकि वे जिम्मेदार नागरिक बनकर राष्ट्र निर्माण में योगदान दे सकें.
कार्यक्रम के दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वाले दसवीं कक्षा के अक्षत दयाल, अफरोज और आफरीन को विद्यालय प्रबंधन की ओर से सम्मानित किया गया. मौके पर शिक्षक अनामिका मिंज, अरुणा भारती, रश्मि कुमारी, राहुल कुमार दुबे, आकृति दयाल समेत विद्यालय के शिक्षक एवं अन्य लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए