ePaper

हजारीबाग में स्टूडेंट्स को मिल रहा भू-विज्ञान में प्रशिक्षण, सत्र 2024-25 में सफल हुए 14 विद्यार्थी

Updated at : 10 May 2025 2:40 PM (IST)
विज्ञापन
Hazaribagh

Hazaribagh

Hazaribagh: हजारीबाग के भूतात्विक प्रशिक्षण केंद्र में हर साल कई स्टूडेंट्स को भू-विज्ञान का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. प्रशिक्षण लेने वाले विद्यार्थियों का चयन राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा के माध्यम से किया जाता है. यहां प्रशिक्षण कार्य पर हर साल लाखों रुपये खर्च किये जा रहे हैं.

विज्ञापन

हजारीबाग, आरिफ: हजारीबाग (Hazaribagh) में खान एवं भूतत्व विभाग अपने भूतात्विक प्रशिक्षण केंद्र से भू-विज्ञान में विद्यार्थियों को प्रशिक्षित कर रहा है. इसका लाभ स्नातकोत्तर उत्तीर्ण विद्यार्थियों को मिल रहा है. यह राज्य स्तर पर एकलौता भूतात्विक प्रशिक्षण केंद्र है. यहां से सत्र 2024-25 में 14 विद्यार्थियों ने प्रशिक्षण लिया है. प्रशिक्षण प्राप्त विद्यार्थियों के बीच नौ मई को मनोज कुमार (निदेशक खान एवं भूतत्व विभाग) ने प्रमाण पत्र का वितरण किया. उन्होंने कहा भू-विज्ञान स्किल डेवलपमेंट के क्षेत्र में झारखंड देश का पहला राज्य बन गया है. विद्यार्थियों को उत्कृष्ट भू-वैज्ञानिक बनाने में हजारीबाग भूतात्विक प्रशिक्षण केंद्र सहयोगी बना है. उन्होंने कहा भूतात्विक प्रशिक्षण केंद्र में सभी आवश्यक सुविधाएं मुहैया की गई है. प्रशिक्षण कार्य पर हर साल लाखों रुपये खर्च किये जा रहे हैं.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

16 साल में 203 विद्यार्थियों को मिला प्रशिक्षण

हजारीबाग भूतात्विक प्रशिक्षण केंद्र 16 सालों से संचालित है. अब तक 203 विद्यार्थी ने भू-विज्ञान का प्रशिक्षण लिया है. प्रशिक्षण प्राप्त कई विद्यार्थी देशभर के सरकारी एवं गैर सरकारी भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण संस्थानों में अपनी उत्कृष्ट सेवा दे रहे हैं. जानकारी के अनुसार, हजारीबाग भूतात्विक प्रशिक्षण केंद्र में विद्यार्थियों का नामांकन प्रवेश परीक्षा से लिया जाता है. राज्य स्तर पर प्रवेश परीक्षा आयोजित होती है. प्रवेश परीक्षा में सफल विद्यार्थी को भू-विज्ञान में प्रशिक्षण लेने के लिए चयनित किया जाता है.

इसे भी पढ़ें धनबाद से चलायी जायेगी भारत गौरव पर्यटन ट्रेन, इन तीर्थस्थलों के करायेगी दर्शन

इतने विद्यार्थी ले चुके हैं प्रशिक्षण

  • सत्र प्रशिक्षणार्थी की संख्या
  • 2008-09 14
  • 2009-10 22
  • 2010-11 16
  • 2011-12 16
  • 2012-13 08
  • 2013-14 07
  • 2014-15 03
  • 2015-16 15
  • 2016-17 11
  • 2017-18 09
  • 2018-19 14
  • 2019-20 14
  • 2020-21 स्थगित कोविड-19
  • 2021-22 13
  • 2022-23 12
  • 2023-24 15
  • 2024-25 14

इसे भी पढ़ें

मोरहाबादी में इंदौर की तर्ज पर होगा फूड हब का विकास, नगर निगम प्रशासक ने दिये निर्देश

भारत-पाक तनाव के बीच बढ़ायी गयी देवघर एयरपोर्ट की सुरक्षा, डिपार्चर टाइम से तीन घंटे पहले होगी इंट्री

नक्सल प्रभावित जिलों की लिस्ट से रांची और गुमला बाहर, केंद्र ने भेजा गृह सचिव और डीजीपी को पत्र

मंईयां सम्मान योजना पर आया बड़ा अपडेट, लाभुकों को मिलेगी मार्च तक की बकाया राशि

विज्ञापन
Rupali Das

लेखक के बारे में

By Rupali Das

नमस्कार! मैं रुपाली दास, एक समर्पित पत्रकार हूं. एक साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं. यहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पहले दूरदर्शन, हिंदुस्तान, द फॉलोअप सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी काम करने का अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola