एक मंच पर जुटे हिंदू-मुस्लिम-सिख-जैन-ईसाई, हजारीबाग में सर्वधर्म प्रार्थना से दिया एकता का संदेश

Updated:
विज्ञापन

सर्वधर्म सभा के द्वारा स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संध्या पर प्रार्थना सभा में शामिल लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हजारीबाग में 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ। विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधियों ने देश की एकता और शांति के लिए प्रार्थना की।

विज्ञापन

हजारीबाग: 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को सर्वधर्म समभाव समन्वय समिति, हजारीबाग की ओर से बिशप हाउस परिसर में सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अगुवाई समिति के अध्यक्ष सह हजारीबाग धर्मध्यक्ष बिशप आनंद जोजो ने की. इसमें विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधियों ने देश की एकता, शांति, अखंडता और विकास के लिए प्रार्थना की.कार्यक्रम का संचालन फादर प्रबल खाखा ने किया.

विज्ञापन

विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित किया. होली क्रॉस की कैंडिडेट्स ने देशभक्ति नृत्य व गीत प्रस्तुत किये. जैन समुदाय से स्वरूप चंद, हिंदू समुदाय से राम लखन प्रसाद, इस्लाम समुदाय से मो. रब्बानी और सिख समुदाय से गुरुद्वारा समिति के अध्यक्ष परम सिंह ने संदेश दिया.सभी ने सर्वधर्म समभाव और राष्ट्रीय एकता पर जोर दिया.

ब्रह्माकुमारियों ने विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधियों को राखी बांधकर सम्मानित किया. धन्यवाद ज्ञापन फादर पात्रिक मिंज ने किया. कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान और जलपान के साथ हुआ. आयोजन में फादर अनुप लकड़ा समेत बिशप हाउस व जन विकास एवं हेल्थ सेंटर के कर्मियों का सहयोग रहा.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola