बड़कागांव में भाजपा पूर्वी उरीमारी मंडल की बैठक, संगठन मजबूती पर हुआ मंथन

Updated:
विज्ञापन

बड़कागांव में भाजपा मंडल की बैठक आयोजित, कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने और पार्टी कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया गया.

विज्ञापन

बड़कागांव से संजय सागर की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

बड़कागांव (हजारीबाग). भारतीय जनता पार्टी बड़कागांव पूर्वी उरीमारी मंडल की बैठक शनिवार को स्वामी विवेकानन्द सरस्वती विद्या मंदिर, खराटी में मंडल अध्यक्ष विजय यादव की अध्यक्षता में हुई. बैठक का संचालन मंडल महामंत्री भागीरथ ठाकुर ने किया.

कार्यकर्ताओं को दिये संगठन मजबूत करने के निर्देश

बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों और बूथ स्तर पर पार्टी की गतिविधियों को प्रभावी बनाने पर चर्चा की गयी. मंडल प्रभारी पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिल मिश्रा और मुख्य अतिथि जिला महामंत्री जयनारायण प्रसाद ने कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने और पार्टी के कार्यक्रमों को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया.

मौके पर इन कार्यकर्ताओं की रही मौजूदगी

धन्यवाद ज्ञापन उमेश दांगी ने दिया. मौके पर बेचन साव, अशोक साव, हीरालाल साव, बिनोद महतो, कुलेश्वर यादव, सुरेश प्रजापति, राजकुमार यादव, किशोर राणा, सच्चिदानंद पांडेय, कुंवर महतो, संतोष कुमार कुशवाहा, सुमन गिरी, सीकरी टुडू, चंदन गंझू, निर्मल साव उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें: चतरा में घर-घर पहुंची विधिक सेवा टीम, ग्रामीणों को कानूनी अधिकारों और SIR की दी जानकारी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola