आठ मंडल अध्यक्षों को मिला 500-500 तिरंगा झंडा, घर-घर पहुंचायेंगे

Published by : SUNIL PRASAD Updated At : 10 Aug 2025 9:47 PM

विज्ञापन

तिरंगा का सम्मान व संदेश हर घर में पहुंचायें : विधायक

विज्ञापन

हजारीबाग. पूरे देश में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान को लेकर रविवार को सदर विधायक प्रदीप प्रसाद के कार्यालय में कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसमें सदर विधानसभा क्षेत्र के सभी आठ मंडलों के अध्यक्ष एवं भाजपा पदाधिकारी उपस्थित थे. कार्यशाला का उद्देश्य हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन तक पहुंचाना था. विधायक प्रदीप प्रसाद ने सदर विधानसभा क्षेत्र के सभी आठ मंडल अध्यक्षों को 500-500 तिरंगा झंडा दिया. सभी ने संकल्प लिया कि प्रत्येक मंडल में घर-घर तिरंगा पहुंचाना है. कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह ने की. उन्होंने कहा कि विधायक ने सभी मंडल अध्यक्षों को झंडा वितरण कर हर व्यक्ति तक झंडा पहुंचाने का कार्य किया है. हर घर तिरंगा अभियान केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं बल्कि हर भारतीय के दिल में देश के प्रति प्रेम और गर्व का प्रतीक है. राष्ट्रीय ध्वज हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है. इसे सदैव गर्व और सम्मान के साथ फहराना चाहिए. मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुदेश चंद्रवंशी, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक यादव, हरीश श्रीवास्तव, केपी ओझा, मनमीत अकेला, दिनेश सिंह राठौर, महेंद्र राम, रेणुका साहू, रीतलाल यादव, कृष्णा मेहता, रणधीर पांडेय, प्रकाश कुशवाहा, कैलाश यादव, अशोक कुशवाहा, कविंद्र यादव, राजेश गुप्ता, विमल गुप्ता, मनोज सिन्हा, मनीष ठाकुर, बलराम शर्मा, वीरू साव, मुखिया नारायण कुशवाहा, अशोक राणा, विकास मेहता, विरेंद्र ओझा, रामअवतार शर्मा, बिरजू रवि, सुमन राय सहित सदर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता एवं अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUNIL PRASAD

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola