मोबाइल छिनतई गिरोह के छह सदस्य गिरफ्तार
Author Sunil prasad
Updated:
विज्ञापन
19 मोबाइल, एक स्कूटी व दो बाइक जब्त
विज्ञापन
हजारीबाग. हजारीबाग बड़ा बाजार टीओपी पुलिस ने मोबाइल छिनतई गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से 19 मोबाइल, एक स्कूटी और दो मोटरसाइकिल बरामद किया गया है. गिरफ्तार आरोपियों में खिरगांव बाकर गली के राहुल, कुमार देव कुमार गुप्ता उर्फ गोलू, अमर कुमार उर्फ बबलू, कुमार टोली परनाला के पवन कुमार, जाकिर हुसैन रोड के मो हसनैन एवं ओकनी साईं मंदिर के समीप के सुमित कुमार का नाम शामिल है. गिरफ्तार सभी आरोपियों को बड़ा बाजार टीओपी पुलिस ने मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया.
साक्ष्य के अभाव में एनडीपीएस एक्ट का आरोपी रिहा
कटकमसांडी. कटकमदाग प्रखंड के कुद गांव निवासी सुदामा राम के पुत्र सूरज कुमार को साक्ष्य के अभाव में एनडीपीएस एक्ट के आरोप से मुक्त कर दिया गया. अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय सह विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस अधिनियम हजारीबाग आशा देवी भट्ट के न्यायालय ने आरोपी को रिहा करने का आदेश जारी किया. इस मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से छह सरकारी गवाहों ने गवाही दी. बचाव पक्ष से अधिवक्ता मनोज कुमार बिंदमित्रा उर्फ मनोज पासवान ने पक्ष रखा.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन