वार्ड 27 व 32 के कुछ मतदान केंद्रों का स्थानांतरण

Updated:
विज्ञापन

हजारीबाग नगर निगम चुनाव

विज्ञापन

हजारीबाग. नगरपालिका (आम) निर्वाचन, 2026 के तहत हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र के कुछ वार्डों में स्थित मतदान केंद्रों के भवनों का सुविधा की दृष्टि से स्थानांतरण किया गया है. जानकारी के अनुसार वार्ड संख्या 27 के चार मतदान केंद्रों को राजकीय मध्य विद्यालय एवं मुनका बगीचा, धर्मशाला से स्थानांतरित कर बालिका मध्य विद्यालय, कुम्हारटोली के विभिन्न भागों में शिफ्ट किया गया है. इनमें मतदान केंद्र संख्या 27/1, 27/2, 27/3 एवं 27/4 शामिल हैं. सभी केंद्र उसी वार्ड क्षेत्र के अंतर्गत बनाये गये हैं, ताकि मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो. इसी प्रकार वार्ड संख्या 32 के तीन मतदान केंद्रों का भी स्थानांतरण किया गया है. पहले दिल्ली पब्लिक स्कूल, बड़कागांव रोड में संचालित मतदान केंद्र संख्या 32/1, 32/2 एवं 32/3 को अब जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल, हजारीबाग, बड़कागांव रोड में स्थानांतरित किया गया है. यहां भी उत्तरी, दक्षिणी और मध्य भाग के अनुसार केंद्र निर्धारित किये गये हैं. प्रशासन ने मतदाताओं से अपील की है कि वे मतदान दिवस पर अपने नवीन निर्धारित मतदान केंद्र पर ही पहुंचकर मतदान करें. साथ ही संबंधित बीएलओ एवं निर्वाचन कर्मियों को निर्देश दिया गया है कि वे समय रहते मतदाताओं को बदले गये मतदान केंद्रों की जानकारी उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola