एससी-एसटी अधिकार मोर्चा जल्द मुख्यमंत्री से मिलेगा
बैठक में शामिल मोर्चा ke पदाधिकारी व अन्न | Prabhat Khabar Network
झारखंड राज्य अनुसूचित जाति जनजाति अधिकार मोर्चा ने आयोग के गठन और बैकलॉग सीटों को भरने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री से मिलने का निर्णय लिया है।
हजारीबाग: झारखंड राज्य अनुसूचित जाति-जनजाति अधिकार मोर्चा की बैठक सोमवार को बड़ा बाजार स्थित कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश कुमार पासवान की अध्यक्षता में हुई. बैठक में सर्वसम्मति से चार अक्तूबर को चतरा जिला कमेटी और नौ अक्तूबर को धनबाद जिला कमेटी के पुनर्गठन का निर्णय लिया गया.
प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश कुमार पासवान ने कहा कि झारखंड में जल्द अनुसूचित जाति आयोग के गठन की मांग को लेकर मुख्यमंत्री से मुलाकात की जायेगी. उन्होंने कहा कि आयोग का गठन नहीं होने से राज्य में अनुसूचित जाति समुदाय को विभिन्न क्षेत्रों में समुचित भागीदारी नहीं मिल पा रही है. झारखंड गठन के बाद सरकारी विभागों में एससी, एसटी और ओबीसी के लिए वर्षों से रिक्त बैकलॉग सीटों को विशेष बहाली प्रक्रिया के तहत भरने की जरूरत है.
न्यायपालिका में भागीदारी की मांग
केंद्रीय अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि न्यायपालिका में सभी वर्गों की समुचित भागीदारी के लिए ऑल इंडिया ज्यूडिशयरी सिलेक्शन कमीशन का गठन होना चाहिए.
बैठक में केंद्रीय अध्यक्ष राजेश राम, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव पवन कुमार चौधरी, प्रदेश सचिव अनिल कुमार रजक, प्रदेश मीडिया प्रभारी संतोष कुमार, राज्य कमेटी सदस्य गौरी शंकर राम, विपुल कुमार चौधरी, उदय नारायण पासवान आदि उपस्थित थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए