दुर्गा पूजा की तैयारी तेज, सरौनी खुर्द में नयी समिति का गठन; अनिरुद्ध सिंह बने अध्यक्ष
हजारीबाग के सरौनी खुर्द में दुर्गा पूजा समिति का पुनर्गठन हुआ। अनिरुद्ध सिंह को अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई।
हजारीबाग. सरौनी खुर्द में रविवार को दुर्गा पूजा समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता पूजा समिति के पूर्व अध्यक्ष रामबदन सिंह ने की. बैठक में इस वर्ष दुर्गा पूजा सौहार्दपूर्ण और भक्तिमय वातावरण में संपन्न कराने का निर्णय लिया गया.
आपके शहर में
नयी समिति का गठन
पूजा आयोजन को लेकर नयी समिति का गठन किया गया. सर्वसम्मति से अनिरुद्ध सिंह को अध्यक्ष, रविंद्र सिंह को उपाध्यक्ष, श्यामलाल राम एवं शौकीन राम को सचिव, अमन कुमार सिंह एवं नितिन कुमार को कोषाध्यक्ष, रोहित प्रसाद कुशवाहा को पुजारी तथा किशोरी सिंह को पूजा समिति का मुख्य प्रबंधक बनाया गया.
सभी सदस्यों ने आपसी सहयोग और भाईचारे के साथ दुर्गा पूजा का आयोजन सफल बनाने का संकल्प लिया.
बैठक में उपेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, विवेक सिंह, सोनू सिंह, शैलेंद्र सिंह, राजन सिंह, अजीत सिंह, केशव राम, विजय प्रसाद, विपिन कुमार सिंह, गोविंद राम, सूरज प्रसाद कुशवाहा, मुकेश सिंह, बलवंत सिंह, मुकेश सिंह, आकाश राम समेत अन्य लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए