हजारीबाग में AIMIM का सदस्यता अभियान तेज, दर्जनों लोग पार्टी में शामिल; नई जिला टीम भी गठित

Updated:
विज्ञापन

फोटो कैप्शन- प्रदेश अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष के साथ पार्टी में शामिल लोग | Prabhat Khabar Network

हजारीबाग में एआईएमआईएम का सदस्यता ग्रहण समारोह आयोजित। प्रदेश अध्यक्ष शाकिर अली ने कहा कि पार्टी संवैधानिक अधिकारों की आवाज बुलंद कर रही है।

विज्ञापन

हजारीबाग. शहर के ग्रैंड पैलेस सभागार में रविवार को ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) की ओर से सदस्यता ग्रहण सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया. इसमें दर्जनों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. प्रदेश अध्यक्ष शाकिर अली ने कहा कि झारखंड के सभी 24 जिलों में एआईएमआईएम मजबूत हुआ है. इसे जमीनी स्तर पर और मजबूत करने के लिए जिला स्तरीय सदस्यता अभियान को प्राथमिकता दी जा रही है और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ा जा रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक और संवैधानिक अधिकारों की आवाज को बुलंद करना पार्टी का मुख्य उद्देश्य है. कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष नईम अंसारी ने कहा कि जिले के सभी 16 प्रखंडों और उनसे जुड़े पंचायतों तक पार्टी को मजबूत किया गया है. पार्टी जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठा रही है.

जमालुद्दीन महासचिव, अबू तलहा सचिव और शमशेर कोषाध्यक्ष

कार्यक्रम में पार्टी में शामिल होने वाले लोगों को माला पहनाकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर जमालुद्दीन कुरैशी को महासचिव, अबू तलहा हाशमी को सचिव और शमशेर आलम को कोषाध्यक्ष बनाया गया. कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव महताब आलम समेत प्रदेश और जिला कमेटी के पदाधिकारी उपस्थित थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola