हजारीबाग: ओरिया में भव्य होगी दुर्गापूजा, नयी महासमिति का गठन; पंकज अध्यक्ष और कौलेश्वर साव बने महासचिव
बैठक में उपस्थित लोग | Prabhat Khabar Network
हजारीबाग के ओरिया गांव में दुर्गापूजा महासमिति का गठन हुआ। पंकज कुमार को अध्यक्ष और कौलेश्वर साव को महासचिव चुना गया। भव्य आयोजन की तैयारी शुरू हुई।
हजारीबाग. सदर प्रखंड के ओरिया गांव में आगामी दुर्गापूजा के आयोजन को लेकर ग्रामीणों की बैठक हुई. बैठक में सर्वसम्मति से सार्वजनिक दुर्गापूजा महासमिति, ओरिया-2026 का गठन किया गया. इस वर्ष दुर्गापूजा भव्य व आकर्षक तरीके से मनाने का निर्णय लिया गया.
आपके शहर में
समिति में पंकज कुमार को अध्यक्ष, राजेश कुमार दास को कार्यवाहक अध्यक्ष तथा बासुदेव साव, राजेंद्र शर्मा, रितेश कुमार सिन्हा, दीपक कुमार व सुधीर यादव को उपाध्यक्ष बनाया गया. कौलेश्वर साव को महासचिव, जबकि रंजीत यादव, हरेन्द्र कुमार गुप्ता, संतोष कुमार पासवान, निरंजन यादव और आशीष कुमार को उप सचिव की जिम्मेदारी दी गयी. प्रमोद कुमार पासवान को कोषाध्यक्ष तथा जितेंद्र कुमार को उप कोषाध्यक्ष बनाया गया. विजय यादव को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया.
पूजा व आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी गयी
पूजा प्रभारी की जिम्मेदारी संतोष कुमार पासवान, अभय शंकर पासवान, घनश्याम कुमार, शीतल पवन रजक व मानकी साव को दी गयी. व्यवस्थापक की जिम्मेदारी बालेश्वर साव को सौंपी गयी. वहीं मोहन साव को मनोरंजन मंत्री, गणपति राम को सह मीडिया प्रभारी और गोवर्धन ठाकुर को स्टोर कीपर बनाया गया. अशोक कुमार यादव उर्फ जीतु यादव को संरक्षक बनाया गया.
बैठक में पूजा व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुविधा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को बेहतर बनाने को लेकर चर्चा हुई. सदस्यों ने आपसी सहयोग और भाईचारे के साथ दुर्गापूजा को यादगार बनाने का संकल्प लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए