सात साल से चल रहा सड़क चौड़ीकरण, अब भी अधूरा काम; दशमी मेले में हजारों लोगों की सुरक्षा पर सवाल

Updated:
विज्ञापन

फोटो कैप्शन 6 बरकट्ठा 2 में - दुर्गा मंदिर के सामने सड़क पर पड़ा मलवा व बोर्ड. | Prabhat Khabar Network

बरकट्ठा में सड़क चौड़ीकरण के अधूरे काम और मलबे के कारण राहगीर परेशान हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द सड़क दुरुस्त करने की मांग की है।

विज्ञापन

बरकट्ठा. हजारीबाग के बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र के ग्राम गोरहर से चोरदाहा चौपारण तक पिछले सात वर्षों से चल रहे सड़क चौड़ीकरण निर्माण कार्य में लापरवाही और अनियमितता से स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ गयी है. बड़ासिंगा मोड़ स्थित दुर्गा मंदिर के समीप सड़क को तोड़कर आधा-अधूरा छोड़ दिया गया है. सड़क के किनारे भारी मात्रा में मिट्टी का ढेर लगा होने से आवागमन भी बाधित हो रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

करीब एक माह पूर्व इसी स्थान पर सीमेंट के डायवर्सन बोर्ड से बाइक टकराने के कारण तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये थे. इसके बावजूद निर्माण कार्य एजेंसी की ओर से अब तक कोई सुधारात्मक कदम नहीं उठाया गया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां ओवरब्रिज का निर्माण प्रस्तावित होने के कारण सड़क का काम अधूरा है, लेकिन सड़क पर पसरी अव्यवस्था, विशेषकर रात के समय, बड़े हादसे को न्योता दे रही है.

दशमी मेला को लेकर ग्रामीण चिंतित

स्थानीय निवासी रोहित तिवारी ने बताया कि दुर्गा मंदिर के समीप जल्द ही दशमी मेला आयोजित होने वाला है. मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और दुकानदार पहुंचते हैं. ऐसे में सड़क की मौजूदा स्थिति के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

ग्रामीणों ने निर्माण कार्य एजेंसी से जल्द सड़क को दुरुस्त कराने, मिट्टी के ढेर को हटाने और आवागमन को सुरक्षित बनाने की मांग की है, ताकि आगामी मेले के दौरान किसी तरह की दुर्घटना न हो.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola