Road Accident In Hazaribagh: 22 चक्का ट्रक ने स्कूटी सवार को रौंदा, मां-बेटे की मौत, डीपीएस का छात्र था मृतक

सड़क हादसे में मां-बटे की मौत के बाद खड़ा 22 चक्का ट्रक
Road Accident In Hazaribagh: हजारीबाग जिले में सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत हो गयी. इससे स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और सड़क जाम कर दी. खबर मिलते ही नवनिर्वाचित विधायक प्रदीप प्रसाद मौके पर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी.
Road Accident In Hazaribagh: हजारीबाग, शंकर प्रसाद-झारखंड के हजारीबाग जिले में 22 चक्का ट्रक ने स्कूटी सवार मां-बेटे को कुचल दिया. इससे मां-बेटे की मौत हो गयी. मृतक डीपीएस का छात्र था. सोमवार की दोपहर 2.30 बजे ये हादसा हजारीबाग-बड़कागांव रोड पर हुआ. सड़क हादसे में मौत से आक्रोशित लोग सड़क पर उतर आए. इससे घंटों सड़क जाम रही. जानकारी मिलने पर नवनिर्वाचित विधायक प्रदीप प्रसाद मौके पर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी.
स्कूल से घर लौटने के दौरान सड़क हादसे में मौत
डीपीएस में छुट्टी होने के बाद मां स्कूटी से बेटे को लेकर घर लौट रही थी. इसी दौरान दोनों सड़क हादसे के शिकार हो गए. रोड एक्सीडेंट में मां लीलावती देवी और पुत्र अमर कुमार की जान चली गयी. मृतक अमर कुमार हजारीबाग के डीपीएस स्कूल में कक्षा चौथी का छात्र था. घटनास्थल पर ही बेटे की मौत हो गयी थी, जबकि मां की अस्पताल ले जाने के क्रम में मौत हुयी. घटना के बाद आस-पास के लोगों ने सड़क जाम कर दी. ट्रक ड्राइवर को आस-पास के लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया.
ट्रक में मां-बेटे को रौंद दिया
मृतका बेटे को स्कूल से लेकर स्कूटी से कटकदाग थाना क्षेत्र के छवि नगर स्थित घर लौट रही थी. इसी दौरान 22 चक्का ट्रक (जेएच 02बीपी 2954) ने स्कूटी को रौंद दिया. मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दी. लोगों ने कहा कि इस रोड में 10 स्कूल-कॉलेज हैं. बावजूद धड़ल्ले से ट्रक दौड़ता रहता है. इसके बाद भी प्रशासन गंभीरता से नहीं ले रहा है. लोगों ने दिनभर नो एंट्री लगाने की मांग की.
Also Read: झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की मोरहाबादी में कैसी है तैयारी?
Also Read: झारखंड के 23 नवनिर्वाचित विधायक पूर्व सीएम, मंत्री, सांसद व विधायक के रिश्तेदार
Also Read: कल्पना सोरेन को झारखंड का मुख्यमंत्री बनाने की मांग, जानें क्या बोले बहादुर उरांव
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Guru Swarup Mishra
मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




