बरही के चलांगा मोड़ पर बड़ा हादसा, ट्रक ने बुलेट को लिया चपेट में; एक की मौत
बरही में दर्दनाक सड़क हादसे में मृत हुए युवक की फाइल फोटो
बरही थाना क्षेत्र में जीटी रोड पर चलांगा मोड़ के पास एक भयानक सड़क दुर्घटना हुई. एक तेज रफ्तार ट्रक ने बुलेट सवार तीन लोगों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए.
बरही: हजारीबाग जिले के बरही थाना क्षेत्र में जीटी रोड पर चलांगा मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि दो अन्य घायल हो गये. हादसा उस समय हुआ, जब एक ट्रक ने बुलेट सवार तीन लोगों को अपनी चपेट में ले लिया.
आपके शहर में
दुर्घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गयी. लोगों ने तीनों घायलों को इलाज के लिए बरही अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया. घायलों की पहचान सहदेव राणा (50), पिता रामसहाय राणा, ग्राम पड़रिया, किशोर दास (40), पिता कार्तिक रविदास और याकूब अंसारी (50), पिता इब्राहिम, दोनों ग्राम मलकोको निवासी के रूप में हुई.
बरही अनुमंडलीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल, हजारीबाग रेफर कर दिया गया. गंभीर रूप से घायल सहदेव राणा की हजारीबाग ले जाने के दौरान रास्ते में मौत हो गयी.
परिजनों में पसरा मातम
सड़क हादसे की सूचना मिलते ही मृतक सहदेव राणा के परिजनों में शोक की लहर दौड़ गयी. घटना को लेकर स्थानीय लोगों में भी दुख है.
मृतक के निधन पर विधायक मनोज यादव, जिप उपाध्यक्ष किशुन यादव, विधायक प्रतिनिधि रमेश ठाकुर, मुखिया संघ अध्यक्ष विजय यादव और एनसीपी के बरही विधानसभा प्रभारी महेश ठाकुर ने शोक व्यक्त किया. उन्होंने मृतक के परिजनों के प्रति संवेदना जतायी और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए