गणतंत्र दिवस परेड में जाने का मौका, VBU में NSS के प्रतिभागियों का चयन शिविर, 8 सितंबर से राज्य स्तरीय कैंप
गणतंत्र दिवस
विनोबा भावे विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) का गणतंत्र दिवस परेड चयन शिविर आयोजित किया गया. प्रतिभागियों ने दौड़, परेड और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में अपनी प्रतिभा दिखाई. राज्य स्तरीय शिविर के लिए चयनित होंगे प्रतिभागी.
हजारीबाग: गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेने के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) का विश्वविद्यालय स्तरीय पूर्व गणतंत्र दिवस परेड चयन शिविर मंगलवार को विनोबा भावे विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित किया गया. चयन प्रक्रिया के दौरान प्रतिभागियों ने दौड़, परेड, साक्षात्कार और सांस्कृतिक प्रस्तुति में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया.
आपके शहर में
शिविर में संत कोलंबा कॉलेज, जीएम इवनिंग कॉलेज, गिरिडीह कॉलेज, रामगढ़ कॉलेज, आदर्श कॉलेज, यूसीईटी, लॉ कॉलेज और अन्नदा कॉलेज के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. चयन प्रक्रिया में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों का चयन आगामी राज्य स्तरीय परेड शिविर के लिए किया जायेगा.
आठ सितंबर से होगा राज्य स्तरीय शिविर
चयनित प्रतिभागी आठ सितंबर से आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय परेड शिविर में भाग लेंगे. यह शिविर क्षेत्रीय निदेशालय, पटना की प्रत्यक्ष देखरेख में विनोबा भावे विश्वविद्यालय की मेजबानी में आयोजित किया जायेगा. इसके बाद चयनित प्रतिभागियों को गणतंत्र दिवस परेड के अगले चरण के लिए अवसर मिलेगा.
चयन समिति में ये रहे शामिल
चयन समिति में कार्यक्रम समन्वयक डॉ जॉनी रूफिना तिर्की, पूर्व कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ सरिता सिंह और एनसीसी के एनओ डॉ शत्रुघ्न पांडे शामिल रहे.
कार्यक्रम में रूपा, सोनू, वालंटियर राहुल, रिजा, नकुल, रोहित, ओमप्रकाश, सचिन, प्रिंस, अजीत, रीता, ऋतिक, पूर्व आरडी पुरुषोत्तम कुमार, आकाश लोहरा, बनवारी मंडल, अंकित अग्रवाल, संजना कुमारी, मुकुल और गुलशन ने सहयोग किया.
कार्यक्रम पदाधिकारी के रूप में डॉ उमेश ठाकुर, डॉ शोभा कुजूर, डॉ उर्मिला, डॉ खेमलाल महतो और डॉ रोशन कुमार उपस्थित रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए