अभिभावकों ने जताया भरोसा, रंजू देवी को मिली बड़ी जिम्मेदारी
प्रबंधन समिति के अध्यक्ष चुने जाने के बाद रंजू देवी
चौपारण के प्रावि चपरीकला में विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन हुआ. रंजू देवी को अध्यक्ष और बबीता देवी को संयोजिका-सह-उपाध्यक्ष चुना गया. रंजू देवी ने शिक्षकों और अभिभावकों के साथ मिलकर विद्यालय के विकास का भरोसा दिलाया.
अजय ठाकुर की रिपोर्ट
आपके शहर में
चौपारण. प्रावि चपरीकला में प्रबंधन समिति पुनर्गठन को लेकर बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता मुखिया रेखा देवी ने की. बैठक में सर्वसम्मति से रंजू देवी को विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष तथा बबीता देवी को संयोजिका-सह-उपाध्यक्ष चुना गया.
विद्यालय विकास को गति देने का प्रयास रंजू देवी ने कहा अभिभावकों ने जो विश्वास हमारे ऊपर किया है उनके विश्वास को टूटने नही दूंगी. शिक्षक एवं समिति के सदस्यों साथ समन्वय बनाकर विद्यालय विकास कार्य को गति देने का प्रयास करेंगे.
बैठक में कई लोग हुए शामिल बैठक में रामफल सिंह, माया देवी, किरण देवी, आरती देवी सहित कई लोग शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए