इचाक में यूजीसी एक्ट के समर्थन में रैली

Updated:
विज्ञापन
इचाक में यूजीसी एक्ट के समर्थन में रैली

इचाक, बरकट्ठा व सदर प्रखंड समेत कई प्रखंडों के लोग हुए शामिल

विज्ञापन

इचाक. यूजीसी एक्ट के समर्थन में रविवार को आदर्श युवा संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष गौतम कुमार के नेतृत्व में इचाक में बाइक और पैदल रैली निकाली गयी. रैली की शुरुआत मंगूरा थान टांड़ मैदान से हुई. इसमें इचाक प्रखंड के अलावा बरकट्ठा और सदर प्रखंड के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. इसके बाद बाइक रैली निकाली गयी, जो यूजीसी बिल के समर्थन में नारे लगाते हुए इचाक बाजार पहुंची. वहां से पुनः पैदल मार्च करते हुए इचाक मोड़ तक रैली गयी. रैली में संगठन के जिला अध्यक्ष रूपेश कुमार, कुलदीप कुमार, गजेंद्र प्रजापति, राजेश मेहता, मुखिया प्रतिनिधि महेंद्र दास, अशोक ठाकुर, संतोष कुमार ठाकुर, मुखिया सिकंदर राम, कमल कुमार दास, छोटन मेहता, कारू मेहता, बलदेव मेहता, मोहन शर्मा, धीरू रजक, राजू मेहता, संदीप मेहता, डेगलाल मेहता, सुबोध मेहता, मुकेश राणा, चर्तुगुण मेहता, केदार मेहता समेत अन्य लोग शामिल थे.

उच्च शिक्षण संस्थानों में समानता जरूरी

रैली के दौरान इचाक बाजार और इचाक मोड़ पर जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों ने नुक्कड़ सभा को संबोधित किया. नुक्कड़ सभा में वक्ताओं ने यूजीसी एक्ट को लागू करने की मांग केंद्र सरकार और सुप्रीम कोर्ट से की. केंद्रीय अध्यक्ष गौतम कुमार ने कहा कि उच्च शिक्षण संस्थानों में समानता और पारदर्शिता लाना जरूरी है. यूजीसी एक्ट लागू होने से व्यवस्था में सुधार होगा. प्रमुख प्रतिनिधि सिकंदर राम, राजू रंजन कुशवाहा और सुजीत कुमार मेहता ने कहा कि अधिकारों और अवसरों के लिए जागरूक होकर प्रयास करना आवश्यक है. प्रो ब्रजकिशोर मेहता ने कहा कि उच्च शिक्षण संस्थानों में सभी विद्यार्थियों को समान अवसर और सम्मान मिलना चाहिए, ताकि वे बिना किसी बाधा के उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकें. मौलाना मुख्तार ने कहा कि समाज के सभी वर्गों को उनका अधिकार मिलना चाहिए. अनिरुद्ध गुप्ता ने आरक्षण व्यवस्था को यथावत रखने की मांग की. दयानंद कुमार और प्रकाश कुमार ने कहा कि यूजीसी एक्ट लागू होने तक संगठन का प्रयास जारी रहेगा. महेंद्र मंडल ने भी अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट रहने की बात कही.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola