पुलिस पदाधिकारियों को मिला प्रशिक्षण

Updated:
विज्ञापन
पुलिस पदाधिकारियों को मिला प्रशिक्षण

नगरपालिका आम निर्वाचन 2026

विज्ञापन

हजारीबाग. नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 के सफल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले के सभी सेक्टर पदाधिकारी एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारी का प्रथम प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रमंडलीय प्रशिक्षण कार्यालय, जबरा में आयोजित किया गया. प्रशिक्षण में निर्वाचन से जुड़ी जिम्मेदारियों को लेकर अधिकारियों को बताया गया. प्रशिक्षण कोषांग के नोडल पदाधिकारी सह भू-अर्जन पदाधिकारी निर्भय कुमार, सदर अनुमंडल पदाधिकारी आदित्य पांडेय, उप निर्वाचन पदाधिकारी मां देवप्रिया हजारीबाग तथा जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनरों ने महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डाला. इस दौरान मतदान प्रक्रिया, मतपेटी के सुरक्षित संचालन, विधि-व्यवस्था संधारण, संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील क्षेत्रों की पहचान, सेक्टर भ्रमण की कार्ययोजना तथा प्रतिवेदन तैयार करने की प्रक्रिया की जानकारी दी गयी अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे प्रशिक्षण के बाद अपने-अपने सेक्टर में भ्रमण कर जमीनी स्थिति का आकलन करें और भ्रमण उपरांत विस्तृत प्रतिवेदन नोडल पदाधिकारी, विधि-व्यवस्था कोषांग को सौंपे. जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि चुनाव को पूरी पारदर्शिता और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समयबद्ध रूप से की जा रही हैं.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola