मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे बजाने पर प्रतिबंध
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
मोहर्रम को लेकर इचाक थाना में गुरुवार को शांति समिति की बैठक हुई.
विज्ञापन
इचाक.
मोहर्रम को लेकर इचाक थाना में गुरुवार को शांति समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता सीओ रामजी प्रसाद गुप्ता व संचालन थाना प्रभारी संतोष कुमार ने किया. सीओ रामजी प्रसाद गुप्ता ने मोहर्रम पर ताजिया जुलूस निकालने वाले अखाड़ा धारियों से आपसी भाईचारगी के साथ त्योहार मनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि त्योहार में डीजे बजाने पर प्रतिबंध है. बीडीओ संतोष कुमार ने निर्धारित समय मे जुलूस समाप्त करें. इंस्पेक्टर शाहिद रजा ने कहा कि त्योहार में अफवाह से बचें और अफवाह फैलाने वालों की सूचना प्रशासन को दें. बैठक में 20 सूत्री अध्यक्ष मनोहर राम, सिकंदर दास, मुखिया उमेश मेहता, भाजपा नेता ओमप्रकाश मेहता, सिकंदर अंसारी, मो हकीक, मुरली मेहता, छोटन प्रसाद मेहता, क्यूम अंसारी, गुलमोहम्मद समेत कई लोग शामिल थे.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन