तिरंगा यात्रा में देशभक्ति के नारों से गूंजा नगर

Updated:
विज्ञापन
तिरंगा यात्रा में देशभक्ति के नारों से गूंजा नगर

शहीदों के सम्मान में निकाली गयी तिरंगा यात्रा

विज्ञापन

कटकमसांडी. प्रखंड के भाजपा पूर्वी और पश्चिमी मंडल के नेतृत्व में शहीदों के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली गयी. यात्रा ब्लॉक मोड़ से शुरू होकर मुख्य मार्गों से होते हुए प्रखंड मुख्यालय स्थित स्वतंत्रता सेनानी स्थल पर पहुंची, जहां माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गयी. कार्यक्रम का नेतृत्व दोनों मंडल अध्यक्षों ने किया. मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह, महामंत्री सुमन कुमार पप्पू, कार्यसमिति सदस्य हरीश श्रीवास्तव सहित कई नेता मौजूद थे. यात्रा के दौरान वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारों से क्षेत्र गूंज उठा. जिला अध्यक्ष ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य लोगों में शहीदों के प्रति सम्मान और देशप्रेम की भावना जगाना है. पूर्वी मंडल अध्यक्ष प्रकाश कुशवाहा ने इसे भाजपा की नियमित परंपरा बतायी, जबकि पश्चिमी मंडल अध्यक्ष कैलाश यादव ने कहा कि इससे देशभक्ति का संदेश फैलता है. कार्यक्रम में पूर्व विधायक प्रतिनिधि किशोरी राणा, पूर्व मंडल अध्यक्ष जीवन मेहता, महामंत्री रीतलाल यादव, प्रेम प्रसाद, मुनेश ठाकुर, मुखिया नारायण साव, बीरेंद्र कुमार बीरू, दीपक मेहता, सुमन राय, आदित्य दांगी, कपिल दांगी, विजय दांगी, अरविंद यादव, मनोज पांडेय, घनश्याम यादव, नरेश पासवान, श्यामलाल तुरी, संदीप मुंडा, दुर्जय प्रसाद, किशोरी प्रसाद, कृपाल सिंह, दीपक यादव, मुकेश सरयार सहित सैकड़ों लोग शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola