पंचायत स्तरीय प्रतिभा खोज सम्मान समारोह छह जून को

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पंचायत स्तरीय प्रतिभा खोज सम्मान समारोह छह जून को

विज्ञापन

इचाक. झारखंड प्राइवेट स्कूल संगठन के द्वारा पंचायत स्तरीय प्रतिभा खोज सम्मान समारोह 2026 का आयोजन 06 जून को निर्माणाधीन सार्वजनिक दुर्गा मंदिर मंगुरा के प्रांगण मे किया गया है. आयोजक संगठन के अध्यक्ष सह उपमुखिया प्रतिनिधि लक्ष्मण किशोर मेहता ने बताया कि सम्मान समारोह में पंचायत स्तरीय प्रतिभा खोज परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सैकड़ों विद्यार्थियों के साथ-साथ विभिन्न विद्यालयों के प्रखंड स्तरीय मेधावी छात्र-छात्राओं को ट्रॉफी, प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया जायेगा. प्रतिभा सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि प्रखंड सह अंचल अधिकारी संतोष कुमार होंगे. वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप मे मुखिया मीना देवी, थाना प्रभारी गौतम कुमार, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी राकेश कुमार के अलावा विभिन्न पंचायतों के मुखिया एवं जनप्रतिनिधि को आमंत्रित किया गया है.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola