सक्षम 2026 संरक्षण क्षमता महोत्सव का आयोजन किया
Published by : VIKASH NATH Updated At : 15 Feb 2026 5:25 PM
इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड ने हजारीबाग में सक्षम 2026 संरक्षण क्षमता महोत्सव का आयोजन किया
हजारीबाग. इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड ने हजारीबाग में सक्षम 2026 संरक्षण क्षमता महोत्सव का आयोजन किया. जिसका मुख्य उद्देश्य हरित एवं स्वच्छ उर्जा को बढ़ावा देना, पर्यावरण की रक्षा करना, इंधन का बचाव करना और स्वच्छ उर्जा और स्वच्छ भारत का संदेश देना है. इस महोत्सव में कारगिल प्वाइंट पेट्रोल पंप के कर्मी और श्रीराम कृष्ण शारदा आश्रम बीएड कॉलेज के छात्रों द्वारा संयुक्त रूप से हजारीबाग शहर में साइकिल रैली निकालकर उपभोक्ताओं को जागरूक किया. इसमें इंडियन ऑयल क्षेत्र के विक्रय प्रबंधक राहुल कुमार, चतरा क्षेत्र के विक्रय प्रबंधक मयंक कुमार, इंडियन ऑयल के प्रबंध्क विकास आनंद, श्रीराम कृष्ण शारदा आश्रम बीएड कॉलेज के प्राचार्य डॉ सोमाती पॉल, वाइस प्राचार्य डॉ परिजीत लायक, सहायक प्रो धर्मेंद्र यादव, डॉ शिव कुमार राणा, अरविंद कुमार, सितेश कुमार, कारगिल प्वाइंट के रवि शंकर सभी ने पर्यावरण सरंक्षण की जानकारी दी. प्रतिभागियों के बीच टीशर्ट और टोपी का वितरण किया गया. इंडियन ऑयल के 2046 तक नेट जीरो ऑपरेशन उत्सर्जन प्राप्त करने और 2030 तक 18 गीगावाट हरित उर्जा विकसित करने का लक्ष्य रखा है. अनंत राय होरा का निधन हजारीबाग. शहर के सरदार अंगद सिंह होरा के पुत्र अनंत राय होरा 98 वर्ष का निधन हो गया. स्व अनंत राय लगभग एक सदी तक प्रेम, दया और परिवार एवं मित्रों के साथ गहरे जुड़ाव की विरासत का निर्माण किया. अपनी दैनिक सुबह की सैर, बागवानी के प्रति प्रेम और तीक्ष्ण स्मृति के लिए जाने वाले आर्थर कभी वास्तव में बीमार नहीं थे, बल्कि उन्होंने हर दिन को जीवंतता और कृतज्ञता के साथ जीवन जिया. उनका अंतिम संस्कार रविवार को खिरगांव श्मशान घाट में किया गया. इसमें हर समाज के लोग शामिल हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










