कांग्रेसियों ने केंद्रीय मंत्री का पुलता फूंका
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
संसद में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का जबान काटने वाले बयान को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 17 सितंबर को केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और शिवसेना के विधायक संजय गायकवाड का पुलता झंडा चौक में फूंका.
विज्ञापन
हजारीबाग.
संसद में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का जबान काटने वाले बयान को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 17 सितंबर को केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और शिवसेना के विधायक संजय गायकवाड का पुलता झंडा चौक में फूंका. इसका नेतृत्व जिला अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार यादव ने किया. कांग्रेस कमेटी के सचिव सह प्रदेश प्रभारी डाॅ सिरीवेला प्रसाद ने कहा कि पंजाब के लोगों ने उन्हें बेदखल कर दिया. इस कारण अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं. जिला अध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार में मंत्री आमर्यादित और निचले स्तर की बयानबाजी कर रहे हैं. पुतला फूंकने वालों में सतीश पॉल मुजनी, भीम कुमार, विधायक उमाशंकर अकेला यादव, जयप्रकाश भाई पटेल, योगेंद्र साव, बिनोद कुशवाहा, मनोज नारायण भगत, मुन्ना सिंह, डॉ आरसी मेहता, सलीम रजा, अशोक देव, निसार खान, रेणु कुमारी, आबिद अंसारी, विजय कुमार यादव, अवधेश कुमार सिंह, साजिद हुसैन, विरेन्द्र सिंह, मिथिलेश दुबे, संजय तिवारी, शशि मोहन सिंह, बिनोद सिंह, लाल बिहारी सिंह, साजिद हुसैन, अजय गुप्ता, दिलीप कुमार रवि, कृष्णदेव प्रसाद सिंह आदि थे.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन