बारिश से गिरा मिट्टी का मकान

Updated:
विज्ञापन

बारिश से गिरा मिट्टी का मकान

विज्ञापन

इचाक : प्रखंड में लगातार हो रही बारिश से बरकाकला पंचायत के मनाई गांव निवासी डमरी यादव का मिट्टी का मकान ध्वस्त हो गया. वहीं कई लोगों के घर गिरने के कगार पर हैं. ग्रामीणों के अनुसार गांव के गरीब परिवारों को आज तक सरकारी आवास नहीं मिल पाया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

जर्जर पुराने मिट्टी के घर में प्लास्टिक ढंककर रहने को विवश हैं. भुक्तभोगी डमरी यादव ने जर्जर आवास को लेकर प्रखंड के अधिकारियों को जानकारी दी, लेकिन अब तक गंभीरता नहीं बरती गयी है.

घर गिरने से डमरी यादव समेत पत्नी मीना देवी व विकलांग पुत्र अजय यादव बाल-बाल बच गये. इसी गांव के रसीद अंसारी का जर्जर मकान गिरने की स्थिति में है.

Post by : Pritish Sahay

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola