सांसद ने जर्सी निर्माण का लिया जायजा

Author Jaynarayan|Edited by Janardan Pandey
Updated:
विज्ञापन

नमो फुटबॉल टूर्नामेंट की जर्सी निर्माण कार्य का निरीक्षण करते सांसद | Prabhat Khabar Network

हजारीबाग में नमो फुटबॉल टूर्नामेंट की तैयारियां तेज। सांसद मनीष जायसवाल ने स्थानीय महिला कारीगरों द्वारा तैयार की जा रही जर्सी के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।

विज्ञापन

हजारीबाग. सांसद खेल महोत्सव-2026 के तहत आयोजित होने वाले नमो फुटबॉल टूर्नामेंट की तैयारियां तेज हो गयी हैं. मंगलवार को सांसद मनीष जायसवाल ने न्यू एरिया स्थित एक स्टिचिंग यूनिट पहुंचकर टूर्नामेंट के लिए तैयार की जा रही नमो जर्सी की प्रिंटिंग एवं सिलाई कार्य का निरीक्षण किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

उन्होंने स्थानीय महिला कारीगरों से बातचीत कर उनके कार्य की सराहना की. सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वोकल फॉर लोकल अभियान के तहत जर्सी निर्माण का कार्य हजारीबाग की स्थानीय स्टिचिंग यूनिट को दिया गया है. इससे स्थानीय महिला कारीगरों को रोजगार मिलने के साथ लघु उद्योग और आत्मनिर्भरता को भी बढ़ावा मिल रहा है.

उन्होंने कहा कि नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को बेहतर मंच उपलब्ध कराना और युवाओं में खेल भावना व स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देना है. इस दौरान श्रद्धानंद सिंह, बबलू भंडारी, सत्येंद्र नारायण सिंह, अनिल मिश्रा, रंजन चौधरी सहित अन्य लोग मौजूद थे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola