यशवंत सिन्हा से मिले सरयू राय
Updated at : 16 Jul 2024 4:35 PM (IST)
विज्ञापन

जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय मंगलवार को हजारीबाग पहुंचे.
विज्ञापन
हजारीबाग.
जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय मंगलवार को हजारीबाग पहुंचे. दोपहर तीन बजे सरयू राय डेमोटांड़ स्थित ऋषभ वाटिका में पूर्व विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा से मुलाकात की. दोनों नेताओं के बीच राष्ट्रीय व झारखंड की राजनीति पर विचार विमर्श हुआ. विधानसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा हुई. मुलाकात के बाद सरयू राय ने कहा कि यशवंत सिन्हा से हमारा पुराना संबंध है. उन्होंने कहा कि झारखंड का विकास कैसे हो, विकास के नाम पर जो भी गलत कार्य किये गये हैं उसकी रोकथाम के लिए क्या रणनीति हो इन सभी मुद्दों पर दोनों नेताओं ने विचार विमर्श किया. यशवंत सिन्हा ने बताया कि सरयू राय से हमने कई बार अनुरोध किया था कि जब वह हजारीबाग पहुंचे तो हमसे आवास पर जरूर मुलाकात करें. दोनों नेताओं के बीच हुए विचार विमर्श को झारखंड की राजनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




